बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
बैरिया थाना क्षेत्र के जगदेवा के प्रधान सत्येंद्र यादव उर्फ सतन यादव पर जानलेवा हमला का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पुलिस पर मुख्य आरोपी पूर्व प्रधान राम जी यादव उर्फ उतिल यादव को हिरासत में लेने के बाद छोड़ने का आरोप लगाते हुए प्रधान संघ ने एसएचओ को अल्टीमेटम दिया है। कहा है कि तत्काल मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया जाए, अन्यथा बैरिया पुलिस के खिलाफ प्रधान संघ आंदोलन करेगा। उनका कहना है कि मिश्रा गिरी के मठिया, पांडेपुर सहित आसपास के गांवों में उत्तील यादव का आतंक है। सारे खुराफात का वही मुखिया है। पुलिस किन्हीं कारणवश उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई से बच रही है। अगर तत्काल गिरफ्तार नहीं किया गया तो प्रधान संघ एसएचओ के खिलाफ बड़ा आंदोलन खड़ा करेगा। प्रधान संग बैरिया के अध्यक्ष अरुण यादव, प्रधान रवि सिंह, अशोक पांडे व रोशन गुप्त सहित एक दर्जन प्रधानों ने तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। इस बाबत पूछने पर एसएचओ रामायण सिंह ने बताया कि उत्तील यादव को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
यूपी की 40 हजार मेधावी छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी! नवंबर से वितरण की तैयारी…
क्या सभी जीवनरक्षक दवाओं पर लगेगी मुनाफे की लगाम? औषधि (मूल्य नियंत्रण) आदेश, 2013 और…
पुलिस और अपराधी के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग फोटो ai निर्मित पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।…
मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा, बुजुर्गों की समस्याएं सुनीं; एंटी रोमियो टीम…
20 वर्षों से प्राचीन शिव मंदिर में रहकर कर रहे थे पूजा-पाठ, सेना से सेवानिवृत्त…