प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक गोरखपुर के ट्रांसफर की उठी मांग

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक को पत्र भेजकर गोरखपुर के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ राजेंद्र ठाकुर को ट्रांसफर किए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि स्वास्थ्य मंत्री की पहल पर डॉ राजेंद्र ठाकुर के खिलाफ फर्जी और कूट रचित सीटी स्कैन रिपोर्ट बनाने, अपने अधीनस्थ कर्मियों पर उचित नियंत्रण नहीं रखने आदि सहित तमाम गंभीर आरोपों में विभागीय कार्रवाई प्रारंभ की गई, इस विभागीय कार्रवाई से जुड़े सभी प्रकरण गोरखपुर से संबंधित हैं। इन स्थितियों में डॉ राजेंद्र ठाकुर के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक, गोरखपुर पद पर तैनात रहने से जांच के प्रभावित होने से इनकार नहीं किया जा सकता। अतः अमिताभ ठाकुर ने निष्पक्ष जांच हेतु डॉ राजेंद्र ठाकुर को तत्काल गोरखपुर से स्वास्थ्य मुख्यालय, लखनऊ संबंध करने या कहीं अन्य ट्रांसफर किए जाने की मांग की है।

Karan Pandey

Recent Posts

बेल्थरा रोड क्रॉसिंग पर मालगाड़ी देख मची अफरातफरी

जाम में फंसे वाहनों के बीच पहुंची ट्रेन, पांच मिनट रुकी रही बलिया(राष्ट्र की परम्परा)…

38 minutes ago

खुले केबिल ट्रेंच में गिरने से बच्चे की दर्दनाक मौत

मण्डलायुक्त ने दिए जांच के आदेश, टेक्निकल सुपरवाइजर सेवा समाप्त अवर अभियंता के निलंबन की…

42 minutes ago

डीएम का बड़ा एक्शन प्रधान के अधिकार सीज पंचायत पर प्रशासन का कब्जा

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)जिले में ग्राम पंचायतों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कड़ा रुख…

1 hour ago

ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा शहर में खुलेंगे चार नए ट्रैफिक थाने

अवैध पार्किंग और ई-रिक्शा की मनमानी पर लगेगी लगाम निर्धारित रूट पर ही चलेंगे ई-रिक्शा…

1 hour ago

पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों का शस्त्र प्रशिक्षण में रबर बुलेट व डमी ग्रेनेड थ्रो की करायी गयी परीक्षा

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) पुलिस अधीक्षक इलामारन के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने…

2 hours ago

AI समिट विवाद: यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर सीएम योगी का तीखा हमला

नई दिल्ली स्थित Bharat Mandapam में आयोजित AI समिट के दौरान इंडियन यूथ कांग्रेस के…

3 hours ago