मोतिहारी/बिहार(राष्ट्र की परम्परा)
पताही थाना क्षेत्र के गुजरौल गांव में सुभाष कुमार सिंह उर्फ़ राकेश सिंह की निर्मम हत्या ने पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी है। राम कृत सिंह के पुत्र राकेश सिंह को बीते दिन अपराधियों ने चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस दुखद घटना पर संवेदना व्यक्त करते हुए पूर्व चिरैया विधानसभा प्रत्याशी, इंजीनियर संजय कुमार ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात की और गहरा दुःख प्रकट किया। उन्होंने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई करते हुए अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाने की मांग की, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। इंजीनियर संजय कुमार ने रंगपुर बाजार के पास एक पुलिस चौकी की स्थापना की भी मांग की है, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। उन्होंने कहा, हमारी संवेदनाएँ और प्रार्थनाएँ राकेश सिंह के परिवार के साथ हैं। हम न्याय की लड़ाई में उनके साथ खड़े हैं और हर संभव सहयोग करेंगे। मौके पर शिवशंकर मिश्रा, संतोष राउत, संजय सिंह आदि लोग मौजूद थें।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। तहसील सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सरकंडा में भूमि विवाद का मामला…
अहमदाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। आईपीएल 2026 का महामुकाबला अब बस कुछ ही घंटे दूर है।…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और विमानन टर्बाइन ईंधन (ATF)…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र में तैनात एक दरोगा को लेकर…
कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद अभिषेक बनर्जी…
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे कानून (LLB) स्नातकों के लिए शानदार अवसर सामने आया…