देश के टॉप 10 सरकारी स्‍कूलों में 5 दिल्‍ली के, गदगद केजरीवाल ने ट्वीट कर दी बधाई

दिल्ली एजेंसी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार दिल्ली में शानदार शिक्षा व्यवस्था का दावा करते हैं। अब यह हकीकत में भी दिखाई देने लगा है। एक सर्वे में राष्ट्रीय राजधानी के 2 सरकारी स्कूल देश के राज्य सरकारों के विद्यालयों की रैंकिंग में सबसे शीर्ष पर रहे हैं। एजुकेशन वर्ल्ड स्कूल रैंकिंग में दिल्ली के सेक्टर 10 स्थित राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय ने पहला और यमुना विहार स्थित राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय ने दूसरा स्थान हासिल किया है। इसी को लेकर केजरीवाल काफी खुश नजर आ रहे हैं। केजरीवाल ने ट्वीट कर बधाई दी है। उन्होंने लिखा कि मुझे मेरी शिक्षा टीम पर गर्व है। दिल्ली सरकार के विद्यालयों ने भारत में राज्य सरकारों के सर्वश्रेष्ठ स्कूलों की सूची ‘एजुकेशन वर्ल्ड (ईडब्ल्यू) स्कूल रैंकिंग’ में एक बार फिर शीर्ष स्थान हासिल किया। इतना ही नहीं, उन्होंने दावा किया कि शीर्ष 10 में दिल्ली के पांच स्कूल हैं। उन्होंने दिल्ली सरकार की शिक्षा टीम को बधाई देते हुए इसे एक ‘शानदार उपलब्धि’ बताया। आपको बता दें कि ईडब्ल्यू शिक्षकों और अभिभावकों के लिए एक पोर्टल है, जो हर साल विद्यालयों की रैंकिंग जारी करता है। मनीष सिसोदिया ने लिखा कि दिल्ली के सरकारी स्कूल भारत में हर दूसरे राज्य सरकार के स्कूलों से आगे निकल रहे हैं और बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। टीम के शिक्षा के प्रत्येक सदस्य के समर्पित प्रयासों के परिणामस्वरूप दिल्ली पूरे देश को आगे की राह दिखा रही है। सबको शुभकामनाएं!

केजरीवाल की जरूर से जो सूची जारी की गई है उसमें महाराष्ट्र, केरल, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, पंजाब, हरियाणा और मध्य प्रदेश के स्कूल भी शामिल हैं। कुल मिलाकर देखें तो दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी की सरकार लगातार बड़े-बड़े दावे करती है। इस सर्वे के आने के बाद से आम आदमी पार्टी इसको लेकर जबरदस्त हुंकार भरने वाली है। आम आदमी पार्टी की सरकार लगातार दूसरे राज्य सरकारों से शिक्षा के मामले में चुनौती देती है। 

Editor CP pandey

Recent Posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपों से जगमगाया पैडलेगंज फ्लाईओवर

सांसद रवि किशन ने किया दीप प्रज्वलन, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच उमड़ा उत्साह गोरखपुर…

6 hours ago

देवी तरकुलहा धाम में भव्य दीपोत्सव, श्रद्धालुओं ने लिया सेवा का संकल्प

चौरी चौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार…

6 hours ago

वैदिक परंपरा से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा की जयंती

काव्य पाठ, हवन-पूजन और विशाल भंडारे का हुआ आयोजन बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारतीय…

6 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा अभियान: सीएचसी में सफाई की, मरीजों को बांटे फल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । मिहींपुरवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार…

6 hours ago

आडिटोरियम में टूल किट वितरण कार्यक्रम, लाभार्थियों को वितरित किये गये डेमो चेक

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के…

6 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर विधायक ने सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा का किया शुभारंभ

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे…

6 hours ago