रोमांचक मुकाबले में दिल्ली ने 1/0 से मुम्बई को हराया

बघौचघाट (राष्ट्र की परम्परा)
स्व जवाहर प्रसाद मद्धेशिया फुटबाल महाकुंभ प्रतियोगिता के दूसरे दिन सोमवार का मैच राहुल डाका दिल्ली और बुद्धिस्ट नेशनल फैमिली कामरेडस महामात्रा मुंबई के बीच खेला गया।मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दिल्ली ने 1/0 से मुंबई की टीम को पराजित कर मैच जीत लिया।
प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि बसपा नेता परवेज आलम व उमर खान ने खिलाड़ियों से हाथ मिला कर परिचय प्राप्त कर, खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।रोमांचक मुकाबले के पहले हाफ में दिल्ली टीम के 9 नंबर जर्सी में करन ने एक मैदानी गोल दागकर टीम को मजबूती दिलाई,वही मुंबई की टीम का खाता तक नही खुल सका।दूसरे हाफ में दोनों टीम के खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जूझते रहे,
लेकिन कोई टीम गोल नहीं कर सकी।प्रतियोगिता को दिल्ली ने 1/0 से मुंबई को हराकर जीत दर्ज किया।इस दौरान आयोजक अजय मद्धेशिया ने मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।निर्णायक सबीना परवीन व अमित वैदय,अखिलेश मंडल एवं कमेंट्री आवाज के जादूगर अंगद तिवारी ने किया।
इस दौरान राजेश गुप्ता,प्रमोद मद्धेशिया,विजय मद्धेशिया, इरशाद,अमर सिंह,सोनू वर्मा,भोलू शर्मा,मो फतेह,डा कमरे आलम,वसीम अहमद,रोमी मिश्रा,एसरार अहमद, अलाउद्दीन खान,विजय मद्धेशिया,प्रेम कुशवाहा,अरविंद सिंह,प्रमोद जायसवाल,समसुद्दीन,मान सिंह पटेल,राकेश श्रीवास्तव,राहुल गुप्ता,रामानंद यादव,धनंजय दूबे, सुखनंदन यादव आदि मौजूद रहे।आज का मैच कोलकता बनाम मुंबई और नेपाल बनाम लखनऊ टीम के बीच खेला जाएगा।

rkpshomnath

Recent Posts

पप्पू यादव का सनसनीखेज ऐलान! छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने पर 2 लाख का इनाम, बयान से मचा सियासी घमासान

फोटो Goo मधेपुरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव…

9 minutes ago

बारिश से बचने की कोशिश बनी मौत का जाल! कोलकाता के पूजा पंडाल में भगदड़, मां को खोकर सदमे में बेटा

शायद मैं भी जिंदा नहीं बच पाता’, कोलकाता भगदड़ के चश्मदीद सोनू की दर्दभरी दास्तां,…

21 minutes ago

आधी रात मंदिर मार्ग पर मची चीख-पुकार, बेकाबू ट्रक ने उजाड़ दिए कई परिवार

शीतला माता मंदिर मार्ग पर भीषण हादसा: 13 की मौत से पसरा मातम, 40 घायल…

38 minutes ago

मेक्सिको के तट पर पलटी नौका, 11 लोग लापता! 16 की बची जान, शार्क के हमले से घायल मिला यात्री; समुद्र में तेज हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

AI निर्मित बाजा कैलिफोर्निया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) मेक्सिको के बाजा कैलिफोर्निया तट के पास…

49 minutes ago

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में मची चीख-पुकार! भगदड़ में 17 लोगों की मौत, 25 घायल; एक की हालत गंभीर

AI निर्मित आयोजकों समेत 7 गिरफ्तार कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) पश्चिम बंगाल की राजधानी…

59 minutes ago

ट्रंप के टैरिफ यू-टर्न, विदेशी बिकवाली और जियो IPO: भारत की अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा

भारतीय अर्थव्यवस्था के सामने निर्णायक मोड़! विदेशी निवेशकों का भरोसा बहाल करने के लिए कर…

1 hour ago