पीपा पुल निर्माण में देरी से बढ़ी जनता की मुश्किलें

पीपा पुल निर्माण में देरी से देवारा क्षेत्र की जनता बेहाल, आवागमन बना बड़ी समस्या

बरहज (राष्ट्र की परम्परा)सरयू नदी पर पीपा पुल का निर्माण कार्य समय पर पूरा न होने से देवारा क्षेत्र के लोगों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। शासन से बार-बार मांग और काफी मशक्कत के बाद दियारा क्षेत्र के निवासियों के लिए 16 दिसंबर से सरयू नदी पर पीपा पुल लगाने का कार्य शुरू तो किया गया, लेकिन 18 दिन बीत जाने के बावजूद यह कार्य अब तक अधूरा है। इसके चलते देवारा वासियों को रोजमर्रा के आवागमन में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें – बांग्लादेश में हिन्दुओं पर लगातार हमले: लोकतंत्र और मानवाधिकारों की अग्निपरीक्षा

विशुनपुर देवार के ग्राम प्रधान ओमप्रकाश यादव ने बताया कि गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों लोग रोजाना बरहज बाजार और अन्य जनपदों में आवश्यक कार्यों के लिए आते-जाते हैं। वर्तमान में लोगों को नाव के सहारे ही नदी पार करनी पड़ रही है, लेकिन कड़ाके की ठंड के कारण नावों का संचालन काफी देर से शुरू होता है और शाम ढलते ही बंद कर दिया जाता है। इससे मजदूरों, व्यापारियों, छात्रों और बीमार लोगों को भारी दिक्कत हो रही है।

ये भी पढ़ें – रामानंद सागर: टेलीविजन पर संस्कृति और संस्कारों के अमिट हस्ताक्षर

स्थानीय निवासी विजय कुमार, शिव नारायण और छोटे लाल भारती का कहना है कि रोजमर्रा की जरूरतों के लिए बरहज बाजार और जनपद मुख्यालय आना-जाना मजबूरी है, लेकिन नाव संचालन की सीमित समयावधि के कारण कई बार जरूरी काम अधूरे रह जाते हैं। पीपा पुल का अधर में लटका निर्माण लोगों की नाराजगी बढ़ा रहा है।
इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अभियंता अखिलेश राम ने बताया कि अब तक सरयू नदी में 26 पीपे बांधे जा चुके हैं। नदी का पाट लंबा होने के कारण यह स्पष्ट कहना कठिन है कि पुल से आवागमन कब शुरू हो सकेगा। हालांकि, विभाग द्वारा कार्य को जल्द पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।

Editor CP pandey

Recent Posts

यूपी में मेधावी छात्राओं की चमकेगी राह! स्कूटी के साथ हेलमेट और पेट्रोल देने की भी तैयारी

यूपी की 40 हजार मेधावी छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी! नवंबर से वितरण की तैयारी…

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट के सवालों से दवा बाजार में मूल्य नियंत्रण पर बहस तेज

क्या सभी जीवनरक्षक दवाओं पर लगेगी मुनाफे की लगाम? औषधि (मूल्य नियंत्रण) आदेश, 2013 और…

2 hours ago

अपराधी और पुलिस आमने-सामने, पैर में गोली लगने के बाद PMCH पहुंचाया गया शुभम

पुलिस और अपराधी के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग फोटो ai निर्मित पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।…

3 hours ago

कटी हुई घास से घर पर बनाएं लिक्विड खाद

बिना ज्यादा खर्च के घास और पानी से बनाएं तरल खाद, इस्तेमाल से पहले रखें…

3 hours ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा, बुजुर्गों की समस्याएं सुनीं; एंटी रोमियो टीम…

4 hours ago

मुजफ्फरनगर में सनसनीखेज वारदात, शिव मंदिर के पुजारी की गोली मारकर हत्या

20 वर्षों से प्राचीन शिव मंदिर में रहकर कर रहे थे पूजा-पाठ, सेना से सेवानिवृत्त…

4 hours ago