जनपद स्तरीय बैंड प्रतियोगिता मे दीनदयाल व दिग्विजय नाथ बालिका इंटर कॉलेज प्रथम

महराजगंज ( राष्ट्र की परम्परा)। जनपद स्तरीय बैंड प्रतियोगिता का आयोजन दिग्विजय नाथ इंटरमीडिएट कॉलेज चौक बाजार में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी डॉ. राकेश कुमार तिवारी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में पूरे जनपद से चार विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। जिसमें दिग्विजय नाथ इंटरमीडिएट कॉलेज, दिग्विजय नाथ बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज, दीनदयाल इंटर कॉलेज महराजगंज तथा पैरामाउंट अकैडमी महराजगंज रहे।
इस प्रतियोगिता में बालक वर्ग के तीन टीमें तथा बालिका वर्ग की दो टीमें हिस्सा ली जिसमें बालक वर्ग में दीनदयाल इंटर कॉलेज की बैंड टीम प्रथम स्थान पर रही। वहीं बालिका वर्ग में दिग्विजय नाथ बालिका इंटर कॉलेज की बैण्ड टीम प्रथम स्थान पर रही। बालक वर्ग में द्वितीय स्थान पर पैरामाउंट अकैडमी तथा तृतीय स्थान दिग्विजय नाथ इंटरमीडिएट कॉलेज की टीम का रहा । बालिका वर्ग में द्वितीय स्थान दिग्विजय नाथ इंटरमीडिएट कॉलेज की बैंड टीम रहा।
निर्णायक मंडल के सदस्य के रूप में गोरक्षपीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ महाविद्यालय के डॉ. रामपाल यादव थाना चौक के उपनिरीक्षक रामजीत यादव तथा आरक्षी उपेन्द्र कुमार रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. हरिन्द्र यादव ने सभी टीमों का स्वागत करते हुए उनके प्रति आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर प्रवक्ता जगदंबिका सिंह ने भी अपना विचार प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में पैरामाउंट एकेडमी के शिक्षक आनंद वर्मा, अभिषेक शुक्ल, दीनदयाल इंटर कॉलेज के शिक्षक रामटहल प्रजापति तथा विद्यालय के शिक्षक लेफ्टिनेंट तुलसी प्रसाद ,माता प्रसाद ,सुनील कुमार, शैलेश कुमार पटेल, विनोद कुमार विमल, रामसुखी यादव ,विनोद कुमार यादव ,भवानी शंकर पांडेय,रमेश कुमार सिंह ,अखिलेश कुमार मिश्र ,आशुतोष कुमार, कृष्णानंद शुक्ल, तबारक अली, फूलबदन, शैलेश कुमार, भानू प्रताप प्रजापति, सहित समस्त अध्यापक अध्यापिका कर्मचारी व छात्र-छात्राओं के साथ बैंड की टीमें उपस्थित रहीं।

rkpnews@desk

Recent Posts

पप्पू यादव का सनसनीखेज ऐलान! छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने पर 2 लाख का इनाम, बयान से मचा सियासी घमासान

फोटो Goo मधेपुरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव…

1 hour ago

बारिश से बचने की कोशिश बनी मौत का जाल! कोलकाता के पूजा पंडाल में भगदड़, मां को खोकर सदमे में बेटा

शायद मैं भी जिंदा नहीं बच पाता’, कोलकाता भगदड़ के चश्मदीद सोनू की दर्दभरी दास्तां,…

1 hour ago

आधी रात मंदिर मार्ग पर मची चीख-पुकार, बेकाबू ट्रक ने उजाड़ दिए कई परिवार

शीतला माता मंदिर मार्ग पर भीषण हादसा: 13 की मौत से पसरा मातम, 40 घायल…

2 hours ago

मेक्सिको के तट पर पलटी नौका, 11 लोग लापता! 16 की बची जान, शार्क के हमले से घायल मिला यात्री; समुद्र में तेज हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

AI निर्मित बाजा कैलिफोर्निया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) मेक्सिको के बाजा कैलिफोर्निया तट के पास…

2 hours ago