संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की मौत

सिकन्दरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा)l पकड़ी थाना क्षेत्र के चक बहाउद्दीन गाँव मे शनिवार की देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में एक अधेड़ की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।बताते चले कि शनिवार को अपराह्न चक बहाउद्दीन गाँव निवासी प्रेमचंद चौहान 60 वर्ष अपने पुत्र मन जी चौहान के साथ बहेरी गाँव मे लगने वाली साप्ताहिक बाजार में गए हुए थे। बाजार से शाम को लौटते वक्त गाँव का ही एक व्यक्ति मिल गया। बाइक लिए उस व्यक्ति ने प्रेमचंद चौहान से कहा कि आइए हम बाइक से आपको घर छोड़ देते हैं। प्रेमचंद उस व्यक्ति की बाइक पर बैठ गए जबकि उनका पुत्र मन जी साइकल से आ रहा था। ग्रामीणों की माने तो प्रेमचंद एवं बाइक सवार बीच रास्ते मे शराब पी। शराब पीने के बाद जब पुनः बाइक से जाने लगे तो रास्ते मे ही प्रेमचंद की तबियत बिगड़ने लगी। बाइक सवार एवं गाँव के अन्य लोग प्रेमचंद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकन्दरपुर ले गए। वहाँ पहुचने के  उपरांत चिकित्सकों ने जांच कर प्रेमचंद को मृत घोषित कर दिया।किसी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में ले लिया।घटना को लेकर जनमानस में तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का कारण पता चल पाएगा।उसके बाद आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सरकारी दस्तावेज बनवाना आसान या बड़ी मुसीबत? जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र की प्रक्रिया पर ध्यान देने की जरूरत

अनूप तिवारी की रिपोर्ट देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जन्म प्रमाण पत्र हो या मृत्यु प्रमाण…

6 hours ago

देवरिया खास में दो पक्षों के बीच तनाव!

घर में घुसकर पिस्टल दिखाने और मारपीट का आरोप, विधायक शलभ मणि त्रिपाठी के सामने…

7 hours ago

अयोध्या में शिवपाल यादव के स्वागत में उमड़ा समर्थकों का उत्साह, प्रभात नगर मोड़ पर हुआ भव्य अभिनंदन

अयोध्या (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव के जनपद आगमन…

22 hours ago

विहिप ने देवरिया में फूंका अभियान का बिगुल, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक जागरूकता पर रहेगा जोर

देवरिया में विहिप के हिंदू हित चिंतक अभियान का शंखनाद, 25 हजार लोगों को जोड़ने…

1 day ago

गोपालगंज की SDO डॉ. प्रेरणा सिंह पर SVU का शिकंज!

पति समेत 6 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी, जमीन से बैंक खातों तक खंगाले जा…

1 day ago