नंदाभार बुद्धविहार अध्यक्ष दल सिंगार पर जानलेवा हमला, स्थिति गंभीर

पुरानी जमीनी रंजिश के कारण हुआ हमला

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। सिंन्दुरिया थाना अन्तर्गत ग्राम सभा नन्दा भार मे आज सुबह एक ही समुदाय दो लोगों मे विवाद हो गया जिससे एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। सूत्रों के अनुसार पता चला कि नंदा भार में जो बुद्धविहार बना है उसके अध्यक्ष दलसिंगार है और बुद्ध विहार विहार स्थल पर स्थित बांस की कोठी सहित जमीनी विवाद गांव के ही कैलाश व सुग्रीव, शनि , मिथुन पुत्र कैलाश से चल रहा था कि बुध्द विहार स्थल के अध्यक्ष दलसिंगार सुबह शौच के लिए जा रहे थे कि हमलावर गांव के ही कैलाश व सुग्रीव शनि, मिथुन पुत्र कैलाश ने मिलकर दलसिंगार को फावड़े से प्रहार कर लाठी डंडे से मार -पीट कर लहू-लुहान कर दिया और घटना स्थल से फरार हो गए। गांव के व्यक्तियों द्वारा उनको सदर हास्पिटल महराजगंज भेजवा कर उनका इलाज कराया जा रहा है। मरीज की स्थिति नाजुक बनी हुई है। इस सम्बंध मे सिंन्दुरिया पुलिस ने समाचार लिखे जाने तक कोई मुकदमा पंजीकृत नही किया था ।

rkpshomnath

Recent Posts

सरकारी दस्तावेज बनवाना आसान या बड़ी मुसीबत? जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र की प्रक्रिया पर ध्यान देने की जरूरत

अनूप तिवारी की रिपोर्ट देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जन्म प्रमाण पत्र हो या मृत्यु प्रमाण…

6 hours ago

देवरिया खास में दो पक्षों के बीच तनाव!

घर में घुसकर पिस्टल दिखाने और मारपीट का आरोप, विधायक शलभ मणि त्रिपाठी के सामने…

8 hours ago

अयोध्या में शिवपाल यादव के स्वागत में उमड़ा समर्थकों का उत्साह, प्रभात नगर मोड़ पर हुआ भव्य अभिनंदन

अयोध्या (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव के जनपद आगमन…

23 hours ago

विहिप ने देवरिया में फूंका अभियान का बिगुल, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक जागरूकता पर रहेगा जोर

देवरिया में विहिप के हिंदू हित चिंतक अभियान का शंखनाद, 25 हजार लोगों को जोड़ने…

1 day ago

गोपालगंज की SDO डॉ. प्रेरणा सिंह पर SVU का शिकंज!

पति समेत 6 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी, जमीन से बैंक खातों तक खंगाले जा…

1 day ago