भीम आर्मी चीफ पर प्राणघातक हमला

अज्ञात हमलावरों ने चन्द्र शेखर आजाद रावण के काफिले पर देवबंद में घटना को दिया अंजाम

सहारनपुर (राष्ट्र की परमपरा)l सहारनपुर में भीम आर्मी के अध्‍यक्ष चंद्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमला हुआ है, जिससे राजनीतिक गलियारे मे भू चाल आगया है । वहीं हमलावरों को पकड़ने के लिए पुलिस हर सम्भव प्रयास कर रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कार से आए अज्ञात बदमाशों ने गोलियां बरसाईं हैं, प्राप्त जानकारी के अनुसार, कमर में गोली के छर्रे लगे हैं। हरियाणा में पंजीकरण वाली कार से आए हमलावरों ने चंद्रशेखर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की ,फायरिंग में कार के शीशे भी टूटे गए।
आजाद समाज पार्टी (ASP) ने ट्वीट कर लिखा, “सहारनपुर के देवबंद में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमला बहुजन मिशन मूवमेंट को रोकने का कायराना कृत्य है! आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी , सख्त कार्रवाई और राष्ट्रीय अध्यक्ष भाई चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा की मांग करते हैं!”
पुलिस का कहना है कि हथियारबंद लोगों ने फायरिंग की है बहुत जल्द ही पुलिस कस्टडी होंगे हमलावर।
समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार, हथियारबंद लोगों ने सहारनपुर में हमला किया,एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने बताया, “आधे घंटे पहले, चंद्र शेखर आज़ाद के काफिले पर कुछ कार सवार हथियारबंद लोगों ने गोलीबारी की हैं।”
उन्होंने कहा, एक गोली उन्हें छूते हुए निकल गई। वे ठीक हैं और उन्हें इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। भीम आर्मी की तरफ से अटैक के बाद घटना की वीडियो ट्वीट की गई है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि कार की बाईंगेट में गोली से छेद हुआ है। कांच बिखरे पड़े हैं। ड्राइवर की बगल वाली सीट पर भी गोली आर-पार हो गई है। चंद्रशेखर की तस्वीर भी सामने आई है। कमर से ऊपर चोट लगी है।
साथ यात्रा कर रहे लोगों ने हमलावरों को पहचाना।
फायरिंग में घायल हुए आजाद को सहारनपुर के अस्पताल में लाया गया। उन्होंने बयान दिया, मुझे ठीक से याद नहीं है, लेकिन मेरे साथ चल रहे लोगों ने हमलावरों को पहचान लिया है। हमले के बाद उनकी कार सहारनपुर की ओर चली गई।
भाई के साथ कुल पांच लोग यात्रा कर रहे थे।
भीम आर्मी नेता और आज़ाद समाज पार्टी – कांशी राम के प्रमुख, चंद्र शेखर आज़ाद ने कहा, हमले के बाद हमने यू-टर्न ले लिया। घटना के समय मेरे छोटे भाई सहित हम पांच लोग कार में थे..।”
राष्ट्रीय लोक दल ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए है।
हमले के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीतिक पार्टी- राष्ट्रीय लोक दल (RLD) ने निंदा की। जयंत चौधरी की पार्टी आरएलडी ने कहा, हमला बेहद निंदनीय है। ये उत्तर प्रदेश में व्याप्त अराजकता और भाजपा सरकार के कानून व्यवस्था की गड़बड़ी का सबूत है।

राष्ट्रीय लोक दल ने सहारनपुर में चंद्रशेखर पर फायरिंग करने के दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी व चंद्रशेखर आजाद जी की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

स्वरोजगार योजनाओं में तेजी लाने और निवेश बढ़ाने पर प्रशासन का फोकस

डीएम ने बैंकों और विभागों को समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश, जीबीसी 5.0…

12 hours ago

माय भारत पोर्टल से जोड़ने के लिए डीएम ने सभी विभागों को दिए निर्देश, उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को मिलेगा सम्मान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

12 hours ago

45वें दीक्षांत समारोह से पहले गांवों में प्रतिभा का उत्सव, ‘मेरी मां’ विषय पर विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह के तहत गोद…

12 hours ago

कस्बा चौकी सिकंदरपुर में जीर्णोद्धारित कार्यालय एवं नई बैरक का लोकार्पण

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा) कस्बा चौकी सिकंदरपुर परिसर में शुक्रवार को जीर्णोद्धारित कार्यालय तथा…

12 hours ago

घर के बाहर सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, गांव में सनसनी

रात में हुए विवाद के बाद वारदात की आशंका,फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपितों की…

12 hours ago

30 जुलाई तक करें पंजीकरण, बीबीएयू ने जारी किया स्नातक प्रवेश काउंसलिंग कार्यक्रम

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…

13 hours ago