खरगूपुर/गोंडा (राष्ट्र की परम्परा)। विकासखंड रूपईडीह के थाना खरगूपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत केवल पुर छबिस्वा के राजेंद्र प्रसाद चौहान शिवगढ़ चौराहे पर दीपावली के दूसरे दिन कुछ सामान लेने गए थे। सामान लेकर वापस जा रहे थे कि दबंगों द्वारा राजेंद्र प्रसाद चौहान पर लाठी-डंडे से लैस होकर हमला बोल दियाl जिसमें उनका दाहिना हाथ टूट गया। पीड़ित ने बताया कि कुछ दिन पहले मेरे भतीजे दिलीप कुमार को इन्हीं लोगों ने मारा पीटा थाl फिर मुझे घात लगाकर रामकेवल वर्मा, स्वामीनाथ बर्मा, मेवालाल पुत्र गण श्रीराम वर्मा व प्रवेश कुमार पुत्र राम केवल वर्मा जो ग्राम पंचायत देवरहना के निवासी हैंl इन्होंने मुझे मारा पीटा और मेरा दाहिना हाथ टूट गया और मुझे गंभीर चोटें आई हैं और जान से मारने की धमकी भी दबंगों द्वारा दी जा रही है। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह ने बताया की डॉक्टरी परीक्षण कराकर के रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)बिहार दिवस 2026 के अवसर पर राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के जैतीपुर विकास खंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय रामपुर में बुधवार…
📍 भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)देवरिया जनपद के मईल थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरासो गांव में दबंगई…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। LPG संकट के बीच केंद्र सरकार ने गैस पाइपलाइन और…
नवनीत मिश्र भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में गणेशशंकर विद्यार्थी का नाम एक ऐसे जुझारू…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद Sonia Gandhi की…