बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) गोंडा बहराइच रेल प्रखंड पर उन्नैसा गांव के पास रेलवे पटरी के निकट एक महिला का शव गुरुवार को पड़ा मिला। महिला के चेहरे पर चोट के निशान हैं। जीआरपी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली देहात क्षेत्र के उन्नैसा गांव के निकट गोंडा-बहराइच रेल प्रखंड के रेल पटरी से नीचे एक महिला का शव देखा गया। जिसकी सूचना जीआरपी पुलिस और कोतवाली देहात को दी गई। जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। आसपास के लोगों से महिला की पहचान करवाई, लेकिन महिला की पहचान नहीं हो सकी। इस पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। महिला के चेहरे पर चोट के निशान भी हैं। कोतवाल देहात आरके पांडेय ने बताया कि जीआरपी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। शायद महिला की ट्रेन से गिरकर मौत हुई है। उसकी उम्र 50 वर्ष के आसपास बतायी गयी है।
उत्तर प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश के एक कस्बे में रिश्तों को शर्मसार…
हरदोई (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। शनिवार रात एनएच-34 (NH-34) पर धरपा कट के पास बड़ा…
“ईश्वर की कृपा से बची ज़िंदगी: मेरठ में सड़क हादसे में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत…
भारतीय समाज और संस्कृति में 19 अक्टूबर के योगदान 19 अक्टूबर का दिन इतिहास में…
19 अक्टूबर का दिन विभिन्न युगों और संस्कृतियों में अनेक महत्वपूर्ण घटनाओं का गवाह रहा…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्गीय रवीन्द्र किशोर शाही (पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जनसंघ एवं पूर्व मंत्री)…