वृद्ध आश्रम में फंदे से लटका मिला किशोर का शव

मईल/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
जिले के मईल थाना क्षेत्र के धरमेर में दीपावली की सुबह एक किशोर का शव वृद्धा आश्रम में फंदे से लटका मिला ।किशोर का शव मिलने से सनसनी फैल गई । सूचना पर पहुँची पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है ।
मईल थाना क्षेत्र के धरमेर गांव निवासी अरविन्द उम्र 17 पुत्र सीताराम प्रसाद शनिवार की रात से गायब था, घर पर मौजूद उसकी मां ने काफी खोजबीन किया । रविवार की सुबह घर से कुछ दूरी पर बने अंबेडकर पार्क के वृद्धा आश्रम के कमरे में अरविंद का शव खिड़की के सहारे फंदे से लटकता मिला। जिससे गांव वालों में सनसनी फैला गई। तीन भाइयों में अरविंद सबसे छोटा था । घर पर अरविंद और उसकी मां रहती है । जबकि पिता और दोनों भाई कही बाहर में कार्य करते हैं ।अरविंद की मौत से उसकी मां का रो रो कर बुरा हाल है। युवक के फंदे से लटक कर जान देने की सूचना पर पहुंची मईल पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक गोरखनाथ सरोज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

rkpshomnath

Recent Posts

नाबालिगों के हाथ में ई-रिक्शा देख पुलिस ने कसा शिकंजा, 91 वाहन सीज

नाबालिग ई-रिक्शा चालकों पर पुलिस का शिकंजा, अभिभावकों और वाहन स्वामियों को कड़ी चेतावनी महराजगंज…

49 minutes ago

किशोरी के बयान के बाद बढ़ीं धाराएं, सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी दबोचे गए

नाबालिग किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

59 minutes ago

करनई की सड़कों पर संकट! तीन प्रमुख मार्ग बदहाल, हजारों ग्रामीण परेशान

घनश्याम तिवारी की रिपोर्ट बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। करनई गांव को आसपास के क्षेत्रों से…

1 hour ago

चिता की आग में मीट पकाने का आरोप पड़ा भारी, पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा

शहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पुवायां थाना क्षेत्र के नत्थापुर गांव में अंतिम संस्कार के दौरान…

1 hour ago

व्यंग्य : सांड टंकी पर और व्यवस्था नीचे मुस्तैद!

जनाब! अपनी समस्याओं को सुलझाने और समाधान तलाशने के लिए अब केवल इंसान ही टंकी…

1 hour ago

नीलकंठ होटल में सपा नेताओं की बैठक, श्रेया वर्मा से हरिशंकर यादव की मुलाकात चर्चा में

अयोध्या में सपा नेत्री श्रेया वर्मा का स्वागत, 2027 चुनाव को लेकर नेताओं में चर्चा…

5 hours ago