बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) थाना क्षेत्र बरहज ग्राम विशुनपुर देवार से लगे मऊ बार्डर की तरफ गुरुवार को विशुनपुर गांव के कुछ लोग घूमने गए, तो अचानक उनकी निगाह वहां के बागीचे में एक पेड़ पर जा अटकी, देखा कि पेड़ से एक लड़के का शव फांसी के सहारे लटक रहा है, इसे देख ग्रामीण भौचक्के हो गए। आनन फानन में ग्रामीणों द्वारा इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दिया गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पेड़ से नीचे उतारा तथा शव की पहचान ग्रामीणों से कराई गई, तो ग्रामीणों द्वारा युवक अमलेश यादव (उम्र लगभग 25 वर्ष) पुत्र सुखराज यादव ग्राम जमुनीपुर (नुरुल्लहपुर), थाना मधुबन, जनपद मऊ निवासी के रूप में की गई। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेते हुए पंचायतनामा की कारवाई कर, पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल देवरिया भेज दिया गया।
सूत्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक अमला जनपद मऊ के ग्राम जमुनीपुर का रहने वाला है,और यह गांव जनपद देवरिया व जनपद मऊ के बॉर्डर पर स्थित है। पुलिस द्वारा मामले की जाँच की जा रही हैं।
बस पकड़ने पहुंचे थे न्यायालय कर्मी, हादसे के बाद न्यायिक परिवार में शोक की लहर…
कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के पिपरा जटामपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में बाल-अनुकूल कानूनी सेवाओं के…
एसपी के निर्देशन में अपराधियों पर लगातार कसा जा रहा शिकंजा महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद…
30 लाख रुपये के स्मार्टफोन मालिकों को किए सुपुर्द, तकनीक आधारित पुलिसिंग का दिखा असर…
छात्रावास भोजन को लेकर भी उठा मुद्दा गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब में आयोजित…
शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)जैतीपुर गढ़िया रंगीन जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर 14 मई को…