शौच के लिए निकले अधेड़ का पेड़ पर लटकता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

खोराबार/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा) सुबह शौच के लिए जंगल गए एक अधेड़ का शव पेड़ से लटकता हुआ कुछ लोगों ने देखा । धीरे धीरे सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण जुट गए और किसी ने मृतक की पहचान करके सूचना उसके घर वालो को दिया। परिजन अधेड़ व्यक्ति को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोराबार पहुचे जहा चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना थाना क्षेत्र के कुसम्ही जंगल की है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दी।
मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के जंगल चवरी के छड़ फैक्ट्री टोला निवासी 60 वर्षीय सोहनलाल पुत्र स्व रामसकल रविवार की सुबह कुसम्ही जंगल मे शौच के लिए गया हुआ था । जंगल मे शौच के लिए गए कुछ अन्य ग्रामीणों ने पेड़ से लटकते हुए उसे देखा।घटना की सूचना किसी ग्रामीण ने उसके घर वालो को दिया। परिजन उसे लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोराबार पहुचे जहा डॉक्टर ने उसे मृत घोषित। घटना की सूचना स्वास्थ्य कर्मियों ने पुलिस को दिया। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दी। हल्का दरोगा अभिजीत ने बताया कि मृतक नशेड़ी और मानसिक विक्षिप्त था । एक सवाल के जबाब में उन्होंने बताया कि मृतक के गर्दन पर काफी गहरा और काला निशान बना हुआ था।
घटना के सम्बंध में मृतक के परिजन कुछ नही बोल रहे है। ग्रामीण बताते है कि मृतक दो शादी किया हुआ था और पारिवारिक कलह था जिसके कारण घटना घटित हुई है। फिलहाल जो भी हो पुलिसिया जांच का विषय है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

गैस एजेंसी में भारी गड़बड़ी उजागर, डीएम के निर्देश पर FIR के आदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के भटनी स्थित सुमित्रा इंडेन गैस सर्विस एजेंसी पर प्रशासनिक जांच…

8 minutes ago

Acid Attack Case: संत कबीर नगर में आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज, सत्र न्यायालय का सख्त रुख

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के बखिरा थाना क्षेत्र में हुए एसिड हमले…

25 minutes ago

अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन का बुलडोजर, पांच एकड़ में फैला निर्माण ध्वस्त

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए…

37 minutes ago

बुद्ध के शांति संदेश पर वैश्विक मंथन, अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव में पैनल चर्चा आकर्षण का केंद्र

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)अंतरराष्ट्रीय बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव-2026 के तीसरे दिन महापरिनिर्वाण मुख्य मंदिर परिसर में “युद्ध…

39 minutes ago

ग्राम सभा हथौज में मकान गिराने की कार्रवाई के बाद युवक की मौत, प्रशासन पर उठे सवाल

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)सिकन्दरपुर तहसील के अंतर्गत ग्राम सभा हथौज में राजस्व विभाग और पुलिस की…

43 minutes ago

गेहूं खरीद व्यवस्था को पारदर्शी बनाने पर जोर, 48 क्रय केंद्रों पर शुरू होगी खरीद

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए गेहूं खरीद को सुचारु और पारदर्शी…

51 minutes ago