डीडीयू: प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि 15 को

आवेदन में त्रुटि सुधार या संशोधन के लिए दो दिन का मौका

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविध्यालय में स्नातक, परास्नातक एवं शोध पात्रता परीक्षा (2023) के लिए आवेदन प्रक्रिया शनिवार को समाप्त हो जाएगी। अभ्यर्थियों के लिए आवेदन का आज शनिवार को आखिरी अवसर है।

17 जून तक कर सकेंगे त्रुटि सुधार एवं अपडेट
अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म में त्रुटि सुधार ,आवश्यक संशोधन करने और अपने अद्यतन प्रमाणपत्र अपलोड करने के लिए दो दिन का अवसर दिया जाएगा।
अभ्यर्थी 16 एवं 17 जून को आवश्यक संशोधन कर सकेंगे किन्तु नाम, संवर्ग, पाठ्यक्रम के नाम, वेटेज, मोबाइल नंबर तथा ईमेल में कोई बदलाव संभव नहीं होगा।
अभ्यर्थी अपने जाति या ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र को इसी अवधि में अपडेट भी कर सकेंगे। ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) अभ्यर्थियों के लिए तीन वर्ष के भीतर जारी (अर्थात 3 अप्रैल 2021 या उसके बाद निर्गत) प्रमाणपत्र लगाना अनिवार्य है। इसी प्रकार ईडब्ल्यूएस संबंधी वही प्रमाणपत्र मान्य होंगे जो इस वित्तीय वर्ष ( 1 अप्रैल 2024 को या उसके बाद निर्गत) में जारी होंगे।
कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि इस वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया में हर स्तर पर अभ्यर्थियों की सुविधा का विशेष रूप से ध्यान रखा गया है। विस्तृत प्रवेश विवरणिका, सुगमतापूर्वक आवेदन एवं एकाधिक आवेदन हेतु ऑटोपोर्ट सुविधा के चलते आवेदकों को आसानी हुई है। यह प्रयास आगे के चरणों में भी जारी रखा जाएगा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

पप्पू यादव का सनसनीखेज ऐलान! छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने पर 2 लाख का इनाम, बयान से मचा सियासी घमासान

फोटो Goo मधेपुरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव…

12 minutes ago

बारिश से बचने की कोशिश बनी मौत का जाल! कोलकाता के पूजा पंडाल में भगदड़, मां को खोकर सदमे में बेटा

शायद मैं भी जिंदा नहीं बच पाता’, कोलकाता भगदड़ के चश्मदीद सोनू की दर्दभरी दास्तां,…

24 minutes ago

आधी रात मंदिर मार्ग पर मची चीख-पुकार, बेकाबू ट्रक ने उजाड़ दिए कई परिवार

शीतला माता मंदिर मार्ग पर भीषण हादसा: 13 की मौत से पसरा मातम, 40 घायल…

41 minutes ago

मेक्सिको के तट पर पलटी नौका, 11 लोग लापता! 16 की बची जान, शार्क के हमले से घायल मिला यात्री; समुद्र में तेज हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

AI निर्मित बाजा कैलिफोर्निया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) मेक्सिको के बाजा कैलिफोर्निया तट के पास…

52 minutes ago

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में मची चीख-पुकार! भगदड़ में 17 लोगों की मौत, 25 घायल; एक की हालत गंभीर

AI निर्मित आयोजकों समेत 7 गिरफ्तार कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) पश्चिम बंगाल की राजधानी…

1 hour ago

ट्रंप के टैरिफ यू-टर्न, विदेशी बिकवाली और जियो IPO: भारत की अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा

भारतीय अर्थव्यवस्था के सामने निर्णायक मोड़! विदेशी निवेशकों का भरोसा बहाल करने के लिए कर…

1 hour ago