जनपद में डीएपी का संकट बरकरार, खेती-किसानी प्रभावित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में सहकारी समितियों ही नहीं बाजार में भी डीएपी खाद का संकट बना हुआ है। किसान एनपीके खरीद कर बुआई कर रहे हैं और डीएपी की रैक के इंतजार में हैं।
रबी फसल की बुआई का सीजन चल रहा है। खेतों में पलेवा लगा चुके किसानों को बुआई के लिए खाद की आवश्यकता है। ऐसे में किसान समिति पर पहुंच रहे हैं, जहां पर स्टॉक खत्म हो गया है।
सप्ताह भर पहले धनघटा और मेंहदावल में समितियों पर खाद भेजी गई थी। जो नाकाफी थी। सैकड़ों किसान खाद पाने से वंचित रह गए। उसके बाद से किसान लगातार समितियों पर खाद के आने का इंतजार कर रहे हैं।
जिले के मेंहदावल तहसील क्षेत्र के विकास खंड बेलहर कला, मेंहदावल और सांथा में स्थित साधन सहकारी समितियों पर वर्तमान समय में डीएपी खाद उपलब्ध नहीं है। जिसके कारण साधन सहकारी समिति के सचिव ताला लगाकर समितियों से गायब हैं।
किसान प्रत्येक समिति पर पहुंचकर डीएपी आने का पूछताछ कर रहे हैं, लेकिन किसानों की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। कोई यह नहीं बता पा रहा की समितियों पर कब तक डीएपी खाद उपलब्ध हो जाएगी। कई दिनों से डीएपी खाद क्षेत्र में नहीं आ पाया है। बस यही चर्चा है कि जिले में रैक न लगने के कारण डीएपी की किल्लत झेलनी पड़ रही है।
कमोवेश यही हाल जिले धनघटा और खलीलाबाद तहसील का भी है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से पुलिस ने बढ़ाया सुरक्षा का भरोसा

मॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों से किया संवाद, बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी देवरिया…

1 hour ago

रामलीला में गूंजा धर्म और पराक्रम का संदेश, श्रीराम के बाणों से कुंभकर्ण का अंत

फोटो goo कुंभकर्ण वध और इंद्रजीत यज्ञ विध्वंस की लीला ने दर्शकों को किया भावविभोर,…

3 hours ago

दशहरा 2026 फैशन: साड़ी-लहंगे से हटकर पहनें ये 4 स्टाइलिश इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स

दशहरा पर पहनें ट्रेंडी इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स, सादगी में दिखेंगी सबसे खूबसूरत प्रस्तुति: चन्द्र प्रभा…

3 hours ago

सर्दियों में गीजर ऑन करने से पहले सावधान! इन गलतियों से हो सकता है नुकसान

4 महीने से बंद पड़ा गीजर चालू करने से पहले जरूर करें ये 5 काम,…

3 hours ago

विजयादशमी पर सीएम योगी का संदेश: अहंकार का अंत, सत्य की जीत! प्रभु श्रीराम के आदर्शों से जीवन बदलने का किया आह्वान

फोटो x गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विजयादशमी के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने…

3 hours ago