दलित युवक की लाठी डंडों से पीटकर हत्या

खेत मजदूर यूनियन,और दलित शोषण मुक्ति मंच के नेताओं की मुलाकात

देवरिया( राष्ट्र की परम्परा ) बीतो दिनों रामपुर थाना अंतर्गत बिशनपुर तिवारी टोला निवासी अजय कुमार उम्र 30 वर्ष को रात्रि 8:00 बजे के आसपास लाठी डंडे से पीठ का हत्या कर दिया गया ।पिछले साल नवंबर माह में दलित युवक के यहां शादी के अवसर पर बारात आई थी ।बारात अच्छी तरह से सज धज कर आई थी बारात में गांव के कुछ मनबढ़ पिछड़ी जाति के लड़कों ने उत्पात मचाया ।और बारात के लोगों के साथ झगड़ा भी किया डीजे और नाच गाने को बंद करा दिया । जिसकी शिकायत थाना रामपुर कारखाना में किया गया था । कुछ दिनों बाद सुलह समझौता हो गया । लेकिन पिछड़ी जाति के युवकों के मन के अंदर प्रतिशोध की भावना बनी रही ।अजय का परिवार शिक्षित और सामाजिक परिवार है मृतक अजय के पिता बी आर डी स्नातक महाविद्यालय में प्रयोगशाला सहायक पद पर कार्यरत है । इन्होने अपने बच्चो उच्च शिक्षा दिलाने का काम किया है ।मृतक अजय एम टेक करने के बाद देवरिया के एक ई रिक्शा कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत था ।मृतक लखनऊ सचिवालय में टेकड लिपिक परीक्षा पास कर लिया था । 13/9/2023 को ज्वाइन करना था । दलित परिवार के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को देखकर गांव के पिछड़ी जातियों को जलन था युवक की हत्या जन्माष्टमी के दिन पंडाल के सामने लाठी डंडे से मार कर कर दिया गया । अजय के मर जाने के बाद भी उसको बहुत देर मारते रहे । मृतक के पिता के द्वारा 7 व्यक्तियों के खिलाफ अभियोग पंजित कराया गया है । पुलिस द्वारा ऊचित सहयोग नहीं दिया जा रहा है । घटना के बाद पूरे इलाके में रोष प्राप्त है । मृतक की एक 17 महीने की लडकी भी है । घटना की जानकारी मिलने के बाद माकपा , खेत मजदूर यूनियन,और दलित शोषण मुक्ति मंच के नेताओं ने उसे गांव का दौरा कर मृतक परिवार के सदस्यों से मिला ।और घटना की जानकारी लिया भाजपा सरकार में देवरिया जिले के अंदर दलितों की हत्या , अत्याचार की निंदा की तत्काल सभी अपराधियों को गिरफ्तार करना , न्याय दिलाने और मृतक परिवार को आर्थिक सहायता की मांग की प्रतिनिधिमंडल में सतीश कुमार ,हरे कृष्णा, प्रेमचंद यादव रामचट्टू,बालेंद्र मौर्य के साथ सीपीआई नेता कमल यादव भी मौजूद थे ।

rkpnews@desk

Recent Posts

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

2 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

2 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

2 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

2 hours ago

मेले में बिछड़ी पांच वर्षीय बालिका को कोतवाली पुलिस ने परिजनों से मिलाया

महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…

2 hours ago

हाईटेंशन तारों के नीचे दुर्गा पंडाल, सुरक्षा इंतजाम नदारद

नौ स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही भीड़, अग्निशमन यंत्र और बालू-पानी…

2 hours ago