जौनपुर। (राष्ट्र की परम्परा)
रायबरेली हाई वे पर सिकरारा थाना क्षेत्र के डमरूआ मोड़ पर बोलेरो के धक्के से साइकिल सवार युवक की मौत हो गई।
मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के घघरिया (राम नगर श्रीपुर)निवासी 25 वर्षीय दिनेश विन्द पुत्र पन्ना लाल पाण्डेय शनिवार को दोपहर साइकिल से सिकरारा की तरफ जा रहा था।जैसे ही वह डमरुआ मोड़ पर पहुंचा ही था कि विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो से जोरदार टक्कर हो गई।साइकिल सवार गम्भीर रुप से घायल हो गया।स्थानीय लोंगो के सहयोग से एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर लाया गया।जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।बोलेरो चालक वाहन सहित फरार हो गया।सूचना पाकर मौके पर पहुंची सिकरारा थाने की पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिये भेज दिया।मौत की सूचना पाते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
2 फ़रवरी को हुए ऐतिहासिक निधन: विज्ञान, साहित्य, राजनीति और सिनेमा के अमर नाम प्रस्तावनाइतिहास…
🔶 2 फ़रवरी को जन्मे महान व्यक्तित्व: इतिहास, योगदान और विरासत(महत्वपूर्ण इतिहास जन्म – विशेष…
✨ प्रस्तावना2 फरवरी का इतिहास विश्व और भारत दोनों के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहा है।…
🔱 आज का मूलांक राशिफल: अंक ज्योतिष के अनुसार जानें करियर, धन, प्रेम और भविष्य…
वैदिक ज्योतिष पर आधारित है, जिसमें ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार मेष से लेकर मीन…
🪔 आज का पंचांग 2 फरवरी 2026: शुभ योग, राहुकाल, नक्षत्र और मुहूर्त की संपूर्ण…