आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मोलना मोड़ के पास बोलेरो की चपेट में आने से साइकिल सवार चालक की मौत हो गई। वहीं साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के समय दोनों मुबारकपुर कस्बे से वापस घर लौट रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बम्हौर गांव निवासी शिव प्रकाश (25) गांव के ही राम आधार (40) के साथ साइकिल से मुबारकपुर गया था, दोनों वापस गांव लौट रहे थे। अभी वे मोलना मोड़ पर ही पहुंचे थे कि आजमगढ़ की तरफ से आ रही बोलेरो ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में शिव प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रामआधार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मुबारकपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल रामआधार को तत्काल प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। मृतक तीन भाईयों में सबसे छोटा था, एक भाई की चार माह पूर्व ही मौत हो गई थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के बीच कुवैत…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…
संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…