बस्ती(राष्ट्र की परम्परा) पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय शारीरिक दिव्यांगजन संस्थान नई दिल्ली के द्वारा दिव्यांगजनों के सर्वांगीण पुनर्वास, सशक्तिकरण तथा उन्हेें विकास की मुख्य धारा से जोड़ने, उनकी प्रतिभा और कौशल को उभारने एवं समाज के समक्ष लाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम दिव्यकला शक्ति 2022 का आयोजन 10 दिसम्बर 2022 को आकाशवाणी भवन नई दिल्ली में किया जायेंगा। उक्त जानकारी प्रभारी जिला दिव्यांगजन अधिकारी रेखा गुप्ता ने दी है।
उन्होने बताया कि, सांस्कृतिक कलाओं जैसे गायन, वादन, नृत्य, सामूहिक गतिविधि आदि में निपुण प्रतिभावान दिव्यांगजन अपनी प्रविष्टियों यथा नाम, जन्मतिथि, लिंग, पता, दिव्यांगता प्रमाणित दर्शाती हुए एक फोटो, दिव्यांगता का प्रकार, कला का नाम तथा कला का स्क्रिप्ट या 01 मिनट की आडियो/वीडियों क्लिप परिपूर्ण करते हुए पीडीयूएनआईपीपीडी की ई-मेल आईडी dirph@nic.in अथवा mediadepwd@gmail.com पर भेज सकते है। इसके अलावा विस्तृत जानकारी हेतु अखिलेश कुमार शुक्ला नोडल अधिकारी दिव्यकला शक्ति कार्यक्रम के मो0नं0-9891509568 व 7011964744 पर सम्पर्क कर सकते है।
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जंगल नाहरछपरा के बड़ा सेमरहना काली स्थान पर गुरुवार को श्रमिक…
बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ पर परिवहन विभाग सख्त, नियमों की अनदेखी करने वाले विद्यालयों…
संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में गुरुवार को हुई बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जीआरपी थाना देवरिया और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने चोरी…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)सरयू नदी के जलस्तर में हो रही लगातार वृद्धि से छोटे किसान परेशान…
शिक्षकों व उनके परिवारों को मिलेगी कैशलेस उपचार की सुविधा, मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना…