देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सूचना और तकनीकी मंत्रालय भारत सरकार की अधिकृत संस्था सीएससी ई- गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड द्वारा संचालित कॉमन सर्विस सेंटरों माध्यम से आज सम्पूर्ण देश में “सीएससी दिवस” के रूप में मनाया गया। बताते चलें कि, सूचना और तकनीकी मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सम्पूर्ण देश में डिजिटल इंडिया क्रांति को बढ़ावा दिये जाने के क्रम में दिनांक 16 जुलाई 2009 को सीएससी ई- गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड (सीएससी-एसपीवी) की स्थापना की गयी थी। उक्त के क्रम में सीएससी-एसपीवी के चौदहवें स्थापना दिवस के अवसर पर आज जनपद देवरिया में ज़िला कार्यालय आधार सेवा केंद्र पर मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी श्री रवीन्द्र कुमार के द्वारा केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया एवं 58 वीएलई (ग्रामीण स्तरीय उद्यमियों) द्वारा अपने सीएससी केंद्र पर फूल माला गुब्बारे आदि से सजा- धजा कर स्थानीय व गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित कर भारत सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराये जा रहे विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जिसमे प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना, श्रमयोगी मानधन योजना ई-श्रम पंजीकरण, एमएसएमई पंजीकरण, एनपीएस, अटल पेंशन योजना, जीवन प्रमाण,किसान सम्मान निधि केवाईसी, स्वस्थ्य सेवाएँ, वित्तीय समावेशन, पीएम स्किम्स, PMGDISHA योजना के लाभार्थियों का सर्टिफिकेट डिस्ट्रिब्यूशन, वृक्षारोपण आदि कार्यक्रम आयोजित कर 67 नागरिकों को लाभ देने का कार्य किया गया। सीएससी जिला प्रबन्धक आदर्श ओझा ने बताया कि जनपद देवरिया में के लगभग सभी ग्राम पंचयातों में सक्रिय सीएससी केन्द्रों द्वारा नागरिकों को सरकाऋ तथा गैर सरकारी सेवा देने का कार्य किए जाने के साथ – साथ देश के विकास मे अपना योगदान देने का कार्य किया जा रहा है। कपरवार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)राप्ती नदी पर स्थित कपरवार सेतु पर सुरक्षा कारणों से वाहनों के आवागमन…
वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति…
पहले ही दिन फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)सदर…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सक्रिय…
डीएम बोले- आयोग के निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी ढंग से पूरी की जा रही प्रक्रिया,…
संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। सड़क पर रहने वाले अनाथ, परित्यक्त और असहाय व्यक्तियों के चिन्हांकन…