Categories: Uncategorized

फरिहा-खुरासनरोड रेल खण्ड के दोहरीकरण का सी आर एस निरीक्षण

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा) पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल पर इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास का क्रम निरन्तर जारी है। इसी क्रम में, पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल पर मऊ-शाहगंज(99.75 किमी) दोहरीकरण परियोजना के अन्तर्गत फरिहा-खुरासनरोड (20.01किमी) रेल खण्ड का दोहरीकरण का कार्य पूर्ण होने के उपरांत इस नए विद्युतीकरण के साथ दोहरीकृत खण्ड का आज 27 मार्च, 2025 को रेल संरक्षा आयुक्त, उत्तर पूर्व सर्किल प्रणजीव सक्सेना संरक्षा निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय गोरखपुर ,वाराणसी मंडल एवं रेल विकास निगम लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे ।

रेल संरक्षा आयुक्त, उत्तर पूर्व सर्किल प्रणजीव सक्सेना ने अपने निरीक्षण का आरंभ फरीहा स्टेशन से किया जहाँ उन्होंने तकनीकी दस्तावेजों,स्टेशन वर्किंग रुल,नये सर्किट डाईग्राम,फार्मेशन एवं अर्थवर्क कार्यो के निष्पादन रिकार्ड,पॉइंट्स क्रासिंग,लॉन्ग रेल वेल्डिंग एवं अल्ट्रासाउंड जाँच रिकार्ड तथा सिगनलिंग से जुड़े रिकार्डो की जाँच की । तदुपरांत रेल संरक्षा अधिकारी अन्य अधिकारियों के साथ मोटर ट्राली से फरीहा -सरायमीर लगभग 11 किमी ब्लॉक सेक्शन का निरीक्षण करने हेतु रवाना हुए । ब्लॉक सेक्शन के निरीक्षण के दौरान उन्होंने रेल खण्ड में पड़ने वाले माईनर ब्रिज, मेजर ब्रिज, कर्वेचरों,समपार फाटक सं-46 B1,समपार फाटक सं-49C,रेलवे क्रासिंगों पर निर्माणाधीन लिमिटेड हाईट सबवे एवं संजारपुर हाल्ट स्टेशन का गहन निरीक्षण किया और संरक्षा के सभी मानदण्ड परखते हुए सरायमीर पहुँचे ।
सरायमीर स्टेशन पर उन्होंने दोहरीकरण के अंतर्गत निर्माण कार्यों,सिविल वर्क्स,नये प्लेटफार्म के निर्माण,नई लूप लाइन,ट्रैक फार्मेशन,ओवर हेड ट्रैक्शन पोलों के संस्थापन,नये सिगनिलंग उपकरणों के संस्थापन एवं उनकी जाँच के साथ -साथ स्टेशन भवन, डाउन एवं अप लाइन को जोड़ने वाले पॉइंट्स, इलेक्ट्रानिक इंटरलॉकिंग रिले रूम,स्टेशन मास्टर पैनल पर नये वी डी यू टचस्क्रीन ऑपरेशन पैनल,डिजिटल लॉकिंग,संरक्षा से जुड़े उपकरणों, तकनीकी दस्तावेजों,स्टेशन वर्किंग रुल,नये सर्किट डाईग्राम,फार्मेशन एवं अर्थवर्क कार्यो के निष्पादन रिकार्ड,पॉइंट्स क्रासिंग,लॉन्ग रेल वेल्डिंग एवं अल्ट्रासाउंड जाँच रिकार्ड तथा सिगनलिंग से जुड़े रिकार्डो की जाँच की ।
इसके पश्चात सरायमीर से खोरासनरोड 9.75 किमी लम्बे ब्लॉक सेक्शन में दोहरी लाइन में प्रयुक्त होने वाले उपकरणों का संरक्षा निरीक्षण एवं परिक्षण किया । इस रेल खण्ड के संरक्षा निरीक्षण में रेल संरक्षाआयुक्त ने लाइन फिटिंग्स,सिगनलों एवं सूचना बोर्ड के संस्थापन, बैलास्ट की कुशनिंग,बैलास्ट फैलाई,रेल पथ जड़ाई,रेल अर्थ,रेललाइनर,ट्रैक्शन लाइन फाउन्डेशन, रेल अंडर पास, पुल पुलियाओं, ओवर हेड लाइन की मानक स्थिती एवं समपार फाटक सं 56B एवं 55C का गहन निरीक्षण किया और संरक्षा के सभी मानकों का परीक्षण किया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

IPL 2026: श्रेयस अय्यर पर 24 लाख का जुर्माना, स्लो ओवर रेट पर BCCI का बड़ा एक्शन

IPL 2026 में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर BCCI ने बड़ा जुर्माना लगाया…

30 minutes ago

Ballia News: तेज हवा और गेहूं कटाई के बीच दिन में बिजली कटौती, सुबह 10 से शाम 5 बजे तक सप्लाई बाधित

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्र में गेहूं की कटाई और तेज हवाओं को देखते हुए…

44 minutes ago

Nashik Accident: दिंडोरी में कुएं में गिरी कार, दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत

नासिक (राष्ट्र की परम्परा)। महाराष्ट्र के नासिक जिले के दिंडोरी क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसा…

50 minutes ago

Green Sanvi LPG Tanker: होर्मुज पार कर भारत की ओर बढ़ा टैंकर, जाने कब तक मुंबई पहुंचने की उम्मीद

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। एलपीजी आपूर्ति को लेकर भारत के लिए एक बड़ी राहत…

57 minutes ago

वेद माता गायत्री: सामाजिक परिवर्तन और आध्यात्मिक चेतना का आधार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आधुनिक युग में जहां भौतिक प्रगति तेजी से हो रही है,…

1 hour ago

CSK vs PBKS: बिना धोनी CSK की लगातार दूसरी हार, 209 रन भी नहीं बचा पाए गेंदबाज

चेन्नई (राष्ट्र की परम्परा)। चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई…

4 hours ago