गेहूं की उत्पादकता के मापन हेतु क्रॉप कटिंग की कार्यवाही संपन्न

मऊ (राष्ट्र की परम्परा )गुरुवार को जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की उपस्थिति में तहसील सदर, विकासखंड रतनपुरा, ग्राम पंचायत पहसा में गेहूं की क्रॉप कटिंग कराकर फसल उत्पादकता के मापन की कार्यवाही संपन्न हुई। जिलाधिकारी की देख रेख में चयनित भूखंड के 10 मीटर के समबाहु त्रिभुज के क्षेत्रफल में क्राप कटाई कराई गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने फसल का वजन कराकर पैदावार की जांच की। क्रॉप कटिंग में फसल का वजन 15.500 किग्रा पाया गया। उन्होंने बताया कि पूरे जनपद में गेहूं की फसल की उत्पादकता के मापन हेतु क्राप कटिंग का प्रयोग सीसीई एग्री ऐप के माध्यम से शत-प्रतिशत कराई जा रही हैं। ताकि रबी की फसल गेंहू के उत्पादन का सही सही, गुणवत्तापूर्ण एवं विश्वसनीय आंकड़े प्राप्त हो सके। जिलाधिकारी ने पहसा गांव में उपस्थित ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना एवं समस्याओं के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए।
इस दौरान उप जिलाधिकारी सदर हेमंत चौधरी, जिला कृषि अधिकारी सोम प्रकाश गुप्ता सहित संबंधित क्षेत्र के लेखपाल, सेक्रेटरी अन्य संबंधित अधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

पुंछ में LoC पर बड़ी घुसपैठ की कोशिश नाकाम!लैंडमाइन धमाके में चार आतंकियों के मारे जाने की खबर

फोटो goo पुंछ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC)…

1 hour ago

क्यों पड़ा माता पार्वती का नाम अपर्णा? जानिए हरतालिका तीज का धार्मिक रहस्य

फोटो goo लेखक: पंडित सुधीर तिवारी ‘अंतिम बाबा’ हरतालिका तीज हिंदू धर्म का एक अत्यंत…

1 hour ago

वोट चोरी के आरोपों पर दिल्ली में सियासी संग्राम, राहुल गांधी की अगुवाई में INDIA ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च; चुनाव आयोग पर उठे सवाल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कथित चुनावी अनियमितताओं, मतदाता सूची में गड़बड़ी और विशेष…

13 hours ago