सीआरओ को नोडल अधिकारी किया गया है नामित

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के संबंध में राजनैतिक दलों/ निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों के जनसभा, रैली, मीटिंग, वाहन, अस्थायी चुनाव कार्यालय आदि की अनुमति संबंधी सुविधा पोर्टल के माध्यम से प्राप्त आवेदन पत्रों पर ENCORE पोर्टल के माध्यम से अनुमति संबंधी कार्यवाही निष्पादित किये जाने हेतु तात्कालिक प्रभाव से मुख्य राजस्व अधिकारी जलराजन चौधरी को नोडल अधिकारी “अनुमति” नामित किया है तथा संसदीय निर्वाचन क्षेत्रवार उक्त कार्य हेतु 06 कार्मिकों की तैनाती की है। 66-देवरिया हेतु सी०आर०ए०/सम्बद्ध आशुलिपिक अपर जिलाधिकारी (प्रशा०) कार्यालय सुजीत कुमार वर्मा एवं शस्त्र लिपिक कलेक्ट्रेट कार्यालय राकेश सिंह, 67-बांसगांव (अ०जा०) हेतु पेशकार मुख्य राजस्व अधिकारी देवरिया कार्यालय वंश बहादुर यादव एवं पेशकार अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) देवरिया कार्यालय भावेश त्रिपाठी तथा 71-सलेमपुर हेतु राजस्व सहायक कलेक्ट्रेट देवरिया कार्यालय संजय कुमार एवं वेतन लिपिक (सम्बद्ध) कलेक्ट्रेट देवरिया कार्यालय सैफ अली की तैनाती की गई है।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि नामित कार्मिक अपने से संबंधित संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के संबंध में ENCORE पोर्टल पर प्राप्त होने वाले संबंधित प्रार्थना पत्रों के निस्तारण हेतु संबंधित विभागीय नोडल अधिकारी की आख्या प्राप्त कर अनुमति संबंधी आदेश मुख्य राजस्व अधिकारी देवरिया के हस्ताक्षर से समयबद्ध निर्गत कराया जाना तथा संबंधित आदेश को ENCORE पोर्टल पर अपलोड कराया जाना सुनिश्चित करेंगे।
अनुमति संबंधी आवेदनों के निस्तारण हेतु नामित राजीव कुमार, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर पूर्व की भांति यथावत अपने दायित्व का निर्वहन सुनिश्चित करेंगे। पूर्व निर्गत आदेश दिनांक 10 अप्रैल, 2024 निरस्त किया गया है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

4 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

4 days ago