मीडिया टीम व नगरपालिका एकादश टीम के बीच खेला गया क्रिकेट मैच

मीडिया टीम ने 19 रनों से जीत हासिल किया

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। नौतनवां इंटर कालेज के खेल मैदान में रविवार को नगरपालिका एकादश और मीडिया टीम के बीच मैत्री पूर्ण मैच खेल का आयोजन किया गया‌।
मीडिया टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नगरपालिका की टीम को 139 रनों का लक्ष्य रखा। इसके बाद नगरपालिका की टीम कड़े मुकाबले के बीच 120 रन ही बना सकी।मीडिया टीम ने इस मैच को 19 रनों से जीत दर्ज की। इंटर कालेज के मैदान में सुबह 8 बजे दोनों टीमें मैदान में पहुंच गई।सबसे पहले टॉस जीतकर नगरपालिका की टीम ने फील्डिंग करने का निर्णय लिया।मीडिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 139 रनों के लक्ष्य दिया।इसमें कप्तान अमित त्रिपाठी ने 38 रन और धर्मेंद्र चौधरी ने 48 रन के बदौलत पूरी टीम ने 139 रन बनाया।इसके बाद मैदान में बैटिंग करने उतरी नगरपालिका की टीम के राशिद कुरैशी,राकेश जायसवाल व संजय पाठक ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और कड़े मुकाबले में 120 रन बना पाई ।मुख्य अतिथि थाना प्रभारी निरीक्षक नौतनवां मनोज राय ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया। मैच में मैन ऑफ द मैच अमित त्रिपाठी, बेस्ट फील्डर सुदेश त्रिपाठी, बेस्ट बैटस मैन राकेश जायसवाल एवं बेस्ट फील्डर संजय पाठक रहे। नगरपालिका टीम के कप्तान चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी ने विजेता टीम को बधाई दिया।
इस दौरान सभासद पप्पू जायसवाल,सभासद लल्लू,सभासद अनिल जायसवाल,सभासद संजय पाठक,सभासद राहुल दूबे,सभासद अजय दूबे, प्रमोद पाठक,सुजीत चौधरी, नीतीश मणि,गुड्डू जायसवाल, दिलीप त्रिपाठी, सचिन त्रिपाठी, विजय चौरसिया,राहुल त्रिपाठी, अफरोज खान,मनोज पांडेय, अजय जायसवाल, विनोद पटवा,उमेश मद्धेशिया ,रामशंकर सिंह सहित अधिक संख्या में दर्शक उपस्थित रहें ।

rkpnews@somnath

Recent Posts

अत्याधुनिक मूल्यांकन भवन से सुदृढ़ होगी परीक्षा व्यवस्था

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में परीक्षा प्रणाली को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी…

6 hours ago

रामनवमी पर बरहज में अखण्ड कीर्तन और भव्य भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर नगरपालिका बरहज के पटेल नगर…

6 hours ago

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट: पीएम मोदी आज करेंगे उद्घाटन, NCR को मिलेगी बड़ी कनेक्टिविटी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन से पहले…

11 hours ago

IPL 2026: RCB vs SRH पहला मैच आज, जानें प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग

IPL 2026 का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच…

11 hours ago

Dhurandhar 2 Box Office: रणवीर सिंह का धमाका, साउथ फिल्मों को छोड़ा पीछे

Dhurandhar 2 Box Office: 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर…

11 hours ago

Lockdown पर PM Modi का बड़ा बयान: देश में लॉकडाउन नहीं लगेगा, अफवाहों पर लगाई रोक

देश में Lockdown को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विराम…

12 hours ago