12फ़रवरी को भारत बंद को लेकर भाकपा का आवश्यक बैठक सम्पन्न

बरहज/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)।
मंगलवार 10 फ़रवरी को एक भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कैंप कार्यालय बरहज बाईपास रोड स्थित काशीनाथ हॉस्पिटल पर एक आवश्यक बैठक हुआ । इस बैठक में केंद्र सरकार व राज्य सरकार के मजदूर व कर्मचारियों के विरुद्ध लाई गई गैर जरूरी शोषणात्मक कानूनों का सर्वसम्मति से कठोर निंदा किया गया ।
बैठक को संबोधित करते हुए खेत मजदूर यूनियन के राज्य सचिव कामरेड विनोद कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान की केंद्र सरकार मजदूर,कर्मचारी, किसान, विद्यार्थी, नौजवान, दलित,शोषित, वंचित विरोधी फांसीवादी सरकार है। यह सरकार एक तरफ मनरेगा को समाप्त कर मजदूर का रोजगार छिन रही है वहीं महंगाई से गरिबों का कमर तोड रही है । चार लेबर कोड के माध्यम से मजदूर व कर्मचारियों को गुलाम बनाने और मनचाहा शोषण करने के हथकण्डे के रुप अपनाकर उनका दोहन करेगी । जब जब यह सरकार सत्ता में आती है। तब तब महंगाई, बेकारी, बेरोजगारी ,अपराध, अधिकारियों की निरंकुशता, नौजवानों का शोषण बढ जाता है । बिजली बिल संशोधन, जी राम जी विधेयक आदि सब मजदूरों और कर्मचारीयों को गुलाम बनाने और उनके शोषण का रास्ता प्रसस्त करेंगी।
बैठक में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव कामरेड अरविंद कुशवाहा ने बताया कि आज तक कि यह सबसे कमजोर सरकार है । इस सरकार को अमेरिका जब और जहां चाहता है वही कुछ कह कर अपमानित कर देता है लेकिन यह सरकार जबाब नही दे पा रही है । यही एक सरकार है जो अमेरिका को 18%टैरिफ देकर और अपने समानों पर 1%भी टैरिफ न लेकर भी बहुत खुश है । उन्होंने कहा की आज लगता ही नही है कि हमारे यहां किसकी सरकार है मोदी की या ट्रंप की।
नेता द्वैय ने जनता से मजदूर और कर्मचारीयों के 12 फरवरी के भारत बंद को सफल बनाने और सहयोग करने की अपील भी की ।
इस अवसर पर कामरेड शिवलोचन , राम ध्यान प्रधान, राजेंद्र पाल, आजाद अंसारी, इंद्रजीत गुप्ता आदि उपस्थित रहे ।

rkpnews@somnath

Recent Posts

अत्याधुनिक मूल्यांकन भवन से सुदृढ़ होगी परीक्षा व्यवस्था

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में परीक्षा प्रणाली को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी…

1 hour ago

रामनवमी पर बरहज में अखण्ड कीर्तन और भव्य भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर नगरपालिका बरहज के पटेल नगर…

1 hour ago

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट: पीएम मोदी आज करेंगे उद्घाटन, NCR को मिलेगी बड़ी कनेक्टिविटी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन से पहले…

6 hours ago

IPL 2026: RCB vs SRH पहला मैच आज, जानें प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग

IPL 2026 का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच…

7 hours ago

Dhurandhar 2 Box Office: रणवीर सिंह का धमाका, साउथ फिल्मों को छोड़ा पीछे

Dhurandhar 2 Box Office: 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर…

7 hours ago

Lockdown पर PM Modi का बड़ा बयान: देश में लॉकडाउन नहीं लगेगा, अफवाहों पर लगाई रोक

देश में Lockdown को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विराम…

7 hours ago