विभिन्न मांगो को लेकर माकपा ने दिया ज्ञापन किया जन सभा

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के अहवान के तहत तहसील मुख्यालय जिला मुख्यालय पर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को के द्वारा खण्ड विकास अधिकारी सलेमपुर कों ज्ञापन दिया गया । सभा को संबोधित करते हुए कां. प्रेमचंद यादव ने कहा कि आज के दौर में मनरेगा मजदूरो को काम की जरूरत है । वही सरकार मनरेगा बजट में हर साल कटौती कर रही है इस बजट में भी सरकार ने मनरेगा बजट 34% कम कर दिया जिससे मनरेगा मजदूरों को काम नहीं मिल पा रहा है और भुगतान भी नहीं हो पा रहा है मनरेगा मजदूरों को ग्रामीण स्तर पर रोजगार नहीं मिल पा रहा है केंद्र और राज्य सरकार की गलत नीतियों के तहत मनरेगा मजदूरों के बजट को कम कर दिया जा रहा है। इसलिए हमारी मांग है कि सरकार मनरेगा मजदूरों को साल में 200 दिन काम दे और दैनिक मजदूरी 600 करे।
सभा को संबोधित करते हुए का. हरे कृष्णा कुशवाहा ने कहा की सरकार ने 2022 तक आवास विहीन लोगों को आवास देने का वादा किया था लेकिन अभी तक आवास नहीं मिल पाया हमारी सरकार से मांग है कि आवास उन्हें तत्काल दिया जाए और धनराशि बढ़ाकर 5 लाख किया जाए।
का. बलविंदर कुशवाहा ने कहा कि समाज कल्याण विभाग के अधिकारी के पोर्टल पर विधवा, विकलांग पेंशन जो आवेदन किया गया है उसे स्वीकृत कर तत्काल पेंशन लागू किया जाए और सलेमपुर विधानसभा के तमाम सड़कों स्थिति ठीक नहीं है उन्हें तत्काल प्रभाव से सड़कों को बनाया जाए!
ज्ञापन देने के दौरान का. गंगा देवी, का, जावेद हाशमी, कां. संजय गोंड, का.नियाज अहमद, का.शास्त्री, का, दुर्गेश पासवान,का.सिकंदर कुमार और तमाम साथी उपस्थित रहे

rkpnews@desk

Recent Posts

शाही पनीर से दही आलू तक, स्वादिष्ट ग्रेवी बनाने का आसान तरीका

Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…

3 hours ago

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

5 hours ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

7 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

7 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

9 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

9 hours ago