भाकपा मार्क्सवादी ने विधुत निजीकरण के खिलाफ दिया ज्ञापन

लार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी क्षेत्रीय कमेटी सलेमपुर ने बिजली के निजीकरण के खिलाफ आज लार विद्युत खण्ड एसडीओ लार को ज्ञापन सौंपा गया। माकपा राज्य कमेटी के सदस्य कामरेड सतीश कुमार ने कहा कि आज केंद्र व प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के द्वारा एक-एक करके सभी सरकारी संपत्तियों को निजी हाथों में बेचा जा रहा है आजाद भारत में डॉक्टर अंबेडकर ने कहा था कि बिजली एक सामाजिक जरूरत है इसे नो प्रॉफिट नो लॉस के आधार पर देखा जाना चाहिए लेकिन भाजपा कि अटल सरकार ने इस कानून को बदल कर बिजली के मौलिक अधिकारों को निजी हाथों में सौंपने का कानून बना दिया, जनहित को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य किया जाना चाहिए बिजली का निजीकरण पर तत्काल रोक लगाया जाना चाहिए बिजली के क्षेत्र में सरकारी निवेश को बढ़ाया जाना चाहिए राज्य बिजली बोर्ड को तत्काल बहाल किया जाना चाहिए कर्मचारियों ,सहायक अभियंताओं , जेई जो रिक्त पद हैं उनको तत्काल बहाल किया जाना चाहिए संविदा एवं ठेका पर कार्यरत सभी कर्मचारी लाईनमैनों को तत्काल स्थाई कर्मचारी घोषित किया जाना चाहिए किसानों के नलकूपों पर बिजली मीटर लगाना बंद किया जाए फ्लैट रेट के बिजली दर को जारी रखा जाए किसानी खेती और मजदूर बुनकरों ,छोटे दुकानदारों और कुटीर उद्योग चलाने वालों को मुक्त बिजली दी जानी चाहिए सभी परिवारों को 300 यूनिट फ्री बिजली देने का जो भाजपा सरकार का वादा था वह पूरा किया जाना चाहिए फर्जी तरीके से गलत मीटर रीडिंग से बिल भेजने की प्रक्रिया को बंद कर देना चाहिए सलेमपुर और लार क्षेत्र में पुराने खम्बो और जर्जर तार को तत्काल बदला जाना चाहिए और बिजली बिल बकायदाओं के विद्युत विच्छेदन पर तत्काल रोक लगाई जानी चाहिए इसके साथ ही साथ कहा कि इस देश में बढ़ती बेरोजगारी महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार पर रोक लगाई जानी चाहिए महंगाई पर तत्काल रोक लगाई जानी चाहिए 29 जनवरी को सलेमपुर विद्युत विभाग पर धरना एवं 5 फरवरी को विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय देवरिया पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा । इस कार्यक्रम में कामरेड सतीश कुमार,कामरेड हरेकृष्णा कुशवाहा , कामरेड संजय गोंड,कामरेड बलिंदर मौर्य , कामरेड सुशील यादव जी , कामरेड राम छोटू चौहान आज उपस्थित रहे

Editor CP pandey

Recent Posts

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

16 hours ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

18 hours ago

चार महीने पहले मिली थी थाने की कमान, अब थानेदार सूर्यप्रकाश सिंह की मौत से सन्नाटा

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना प्रभारी सूर्यप्रकाश सिंह…

1 day ago

कड़वाहट के बीच संवाद

रिश्तों में रूठापन हो,बातों में तल्ख़ी आती है,दिल के किसी कोने मेंमिलने की आस जगाती…

2 days ago

नेपाल सैलाब के बाद नहीं थम रहे आंसू, मलबे से उठ रही दुर्गंध; अपनों की तलाश में भटक रहे परिवार

नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और सैलाब के बाद तबाही का मंजर…

2 days ago

प्याज-चीनी की महंगाई से बढ़ी रसोई की चिंता, क्या बफर स्टॉक बनेगा किसान-उपभोक्ता संतुलन का समाधान?

रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…

3 days ago