माकपा व खेमयू ने विभिन्न मांगो को लेकर दिया धरना

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी व अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन ने राज्य स्तरीय आह्वान पर सलेमपुर के कार्यकर्ताओ द्वारा महंगाई के विरोध तथा दलित उत्पीड़न के विरोध में सलेमपुर गांधी चौक से प्रदर्शन करते हुए तहसील मुख्यालय सलेमपुर पर उपजिलाधिकारी को 24 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया तथा सलेमपुर ब्लॉक मुख्यालय से होते हुए तहसील गेट पर सभा की गई । सभा को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कामरेड सतीश कुमार ने कहा कि भारत सरकार किसान सम्मान निधि में कटौती करके किसानों को सम्मान निधि से वंचित कर रही है सरकार एक तरफ मंदिरों मठों का निर्माण करा रही है किंतु वही सलेमपुर तहसील के ग्रामीण इलाकों की टूटी सड़कों का निर्माण नहीं करा पा रही है तथा सलेमपुर में बस स्टैंड ,मुंसिफ न्यायालय वर्षों से प्रस्तावित है किंतु आज तक ना तो बस स्टैंड बनाया गया न ही मुंसाफी न्यायालय का निर्माण हुआ सलेमपुर के अंदर सरकारी अस्पतालों पर सहजौर, माधवपुर डॉक्टरों की नियुक्ति नहीं हो रही है वही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ककरौली में कार्यरत डॉ हारून खान का ट्रांसफर तत्काल रोका जाए जनहित में देखते हुए अगर ट्रांसफर नहीं रुका तो जन आंदोलन किया जाएगा भागलपुर पुल जो बलिया जिले को जोड़ता है वहा पुल की मरम्मत के नाम पर 6 माह से भारी वाहन को रोका गया है आज वहा के दुकानदारों के पास रोटी का संकट बना हुआ है भाजपा सरकार के द्वारा गैस ,पेट्रोल ,बस भाड़ा बढ़ाना ही विकास है भाजपा के नेता के यहां रुपया पकड़ा जाता है उसके यहां छापा नहीं पड़ेगा विपक्षी दलों के नेता लालू यादव के परिवार तथा मनीष सिसोदिया जैसे अनेक विपक्ष के नेताओं के यहां सीबीआई तथा इडी छापे डाल रही है सरकार संविधान को कमजोर करने की साजिश कर रही है सरकारी धन को लुटाने का कार्य अंबानी अडानी के हाथों रही है इस धरने के पश्चात माकपा करकर्ताओ ने 24 सूत्री मांग पत्र महामहिम राष्ट्र प्रति को संबोधित पत्र उपजिला अधिकारी सलेमपुर को सौंपा इस धरने में उपस्थित साथी कामरेड सतीश कुमार, कामरेड प्रेमचंद यादव, कामरेड सुशील यादव, कामरेड हरेकृष्ण कुशवाहा, कामरेड नियाज अहमद, कामरेड संजय गौड़, कामरेड बलविंदर मौर्या, कामरेड राम छोटू चौहान, कामरेड सिकंदर कुमार, तारा देवी, गंगा देवी, लीलावती ,रानी देवी ,संगीता देवी ,चंदा देवी ,लालमति देवी ,मीरा देवी सैकड़ों साथी उपस्थित रहे ।

rkpshomnath

Recent Posts

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

17 minutes ago

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

2 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

6 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

6 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

6 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

6 hours ago