न्यायालय ने दिया आदेश राजकीय आई टी आई के 2 प्रधानाचार्य समेत 8 पर मुकदमा दर्ज

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।पुलिस से न्याय की गुहार लगाकर थक चुकी दिव्या ने ली न्यायालय की शरण,
न्यायालय के आदेश पर राजकीय आईटीआई के दो प्रधानाचार्य समेत,उद्योग विकास संस्था के अधिकारी,तीन एमआईएस मैनेजर समेत आठ पर मुकदमा दर्ज,इन सभी पर भारतीय दण्ड संहिता की धारा 120 बी व 406 के तहत मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत (उद्योग विकास संस्थान) का देवरिया जिले के बरहज में दिव्या मद्धेशिया पुत्री अशोक मद्धेशिया ने अधिकारियों से सम्पर्क कर सेन्टर खोलीं थीं।
दिव्या मद्धेशिया ने बताया की उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन का सेन्टर खोलकर बरहज में मैंने सैकड़ों बच्चों को पढ़ा कर ट्रेनिंग कराई, पर मेरे साथ उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के व अन्य अधिकारियों ने बहुत बड़ा फर्जीवाड़ा किया, इन लोगों ने साज़िश रचकर मेरे बीस लाख रुपए ठग लिए, इनकी करतूतों से सैकड़ों छात्रों का भविष्य अंधकार में डूब गया है, मैंने इसकी शिकायत पहले अपर मुख्य सचिव से की थी जिस पर देवरिया के तत्कालीन एमआईएस मैनेजर दीपक कुमार पर भ्रष्टाचार की जांच बैठी थी,अपर मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी अमित किशोर को जांच करने का आदेश दिया, जिसमें सीडीओ की अध्यक्षता बनी समिति को जांच मिली थी, जिसमें दीपक कुमार को बर्खास्त कर दिया गया, फिर भी लोग आज तक हमारे पैसे का भुगतान नहीं किए,इसके बाद मैंने इसकी शिकायत जिले से लेकर उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन अन्य अधिकारियों से की, यहां तक कि तत्कालीन क्षेत्रीय भाजपा विधायक सुरेश तिवारी से भी शिकायत की थी, पर केवल आश्वासन के कुछ नहीं हुआ, जिससे थक हार कर मैं पुलिस विभाग से इस मामले में एफ आई आर दर्ज करने हेतु कई बार प्रार्थना पत्र दी पर मेरा एफ आई आर दर्ज नहीं किया गया।
जिस पर थक हार कर मैंने न्यायालय की शरण ली, अब 20 जुलाई 2022 को कोर्ट ने थानाध्यक्ष बरहज जय शंकर मिश्र को विपिन कुमार (पूर्व प्राचार्य राजकीय आईटीआई देवरिया),गोविन्द कुमार (पूर्व प्राचार्य राजकीय आईटीआई देवरिया), दीपक कुमार (एमआईएस मैनेजर) देवरिया, संजीव बरनवाल (एमआईएस मैनेजर) देवरिया, साकेत सिंह (एमआईएस मैनेजर) देवरिया, अमर अग्रवाल (उद्योग विकास संस्थान) देवरिया,सुमन्त तिवारी सलेमपुर देवरिया,इंजमार नवलपुर सलेमपुर देवरिया, के ऊपर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया, कई दिनों तक इस आदेश को पुलिस विभाग ने दबाए रखा रखा था,अब इन पर एफ आई आर दर्ज हो गया है,इन सभी पर साजिश कर विश्वास हनन करने की धारा धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है अब इसकी इसमें क्या होता है यह तो वक्त ही बताएगा,क्योंकि अभी से लोगों ने मेरे ऊपर दबाव डालना शुरू कर दिया है।

संवाददाता- गोविन्द मौर्य

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

जमीन विवाद से बढ़ा तनाव: बुजुर्ग वकील की मौत, प्रधान पर हत्या जैसे आरोप

प्रशासनिक लापरवाही या साजिश? सड़क विवाद में अधिवक्ता की संदिग्ध मौत देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)…

9 hours ago

संस्कार, अनुशासन और आत्मनिर्भरता से ही बनती है विशिष्ट पहचान: वैभव चतुर्वेदी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक-परास्नातक के…

9 hours ago

ग्राम प्रधान के अधिकार छीने जाने से बढ़ी अव्यवस्था ग्रामीणों में आक्रोश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के गढ़िया रंगीन कस्बे में इन दिनों सफाई व्यवस्था पूरी…

10 hours ago

भूमि विवाद निस्तारण व फॉर्मर रजिस्ट्री में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: डीएम

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में भूमि विवाद मुक्त राजस्व ग्राम अभियान और फॉर्मर रजिस्ट्री…

10 hours ago

मोबाईल नंबर जिन उपभोक्ताओं बदला उनकी परेशानी ब

सिकंदरपुर /बलिया( राष्ट्र की परम्परा) गैस बुकिंग और केवाईसी प्रक्रिया को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानियां…

11 hours ago

प्रशिक्षण ही आदर्श पुलिसकर्मी की नींव: एसपी शक्ति मोहन अवस्थ

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस लाइन स्थित आरटीसी रिक्रूट…

12 hours ago