कोर्ट ने जारी किया था गैर जमानती वारंट फरार सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई ने किया सरेंडर

लखनऊ एजेंसी।समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी और उनके छोटे भाई रिजवान सोलंकी ने कानपुर कमिश्नर कैंप कार्यालय जाकर सरेंडर कर दिया है। इसके बाद दोनों ही भाइयों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। समाजवादी पार्टी के नेता काफी लंबे समय से फरार चल रहे थे। कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट पहले ही जारी कर रखा था। पिछले महीने एक भूमि विवाद में महिला को कथित रूप से परेशान करने और उसके घर में आग लगाने के आरोप में पुलिस ने सपा विधायक और उनके भाई के खिलाफ मामला दर्ज किया था। तब से ही यह दोनों फरार चल रहे थे। इसके अलावा एक उड़ान में सवार होने के लिए जाली आधार कार्ड का इस्तेमाल करने और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों की सुरक्षा में समझौता करने के आरोप में भी उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार इरफान सोलंकी और उनके भाई की तलाश कर रही थी। हालांकि, पुलिस के पकड़ से यह दोनों दूर रहे। इससे पहले संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया था कि जाजमऊ स्थित डिफेंस कॉलोनी की रहने वाली नजीर फातिमा नामक एक महिला ने पुलिस को शिकायत में आरोप लगाया है कि वह सोमवार की रात अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह में शिरकत करने गयी थी, तभी सीसामऊ से सपा विधायक इरफान सोलंकी, उनके भाई रिजवान सोलंकी तथा उनके करीब छह साथियों ने उसके घर में आग लगा दी। उन्होंने बताया कि इस शिकायत पर सपा विधायक सोलंकी, उनके भाई रिजवान तथा अन्य साथियों के खिलाफ दंगा करने,जानबूझकर सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने,मौत का डर दिखाकर धमकाने तथा आपराधिक साजिश रचने के आरोपों में मुकदमा दर्ज किया है। 

कानपुर से भाजपा के सांसद सत्यदेव पचौरी ने समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक पर दर्ज मामलों की तथ्यों और गुण-दोष के आधार पर जांच कराये जाने की जरूरत पर जोर दिया था। उन्होंने कहा था कि सपा विधायक सोलंकी के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों की जांच स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से की जानी चाहिये। उन पर दर्ज मुकदमों की जांच तथ्यों और गुण-दोष के आधार पर होनी चाहिये। उन्होंने इस मामले में किसी भी तरह के हस्तक्षेप से भी इनकार किया।

Editor CP pandey

Recent Posts

गर्भवती महिला पत्रकार ने राहुल गांधी और सुरक्षा कर्मियों पर लगाए गंभीर आरोप, वीडियो रिकॉर्डिंग का किया दावा

सुप्रीम कोर्ट के पास राहुल गांधी पर महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप, गर्भवती पत्रकार…

8 minutes ago

तिरंगा फहराने पर गिरफ्तारी का आरोप, CJP का ऐलान—ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा विरोध

जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने को लेकर बवाल, CJP कार्यकर्ता अभिजीत दिपके का सरकार पर तीखा…

17 minutes ago

‘देर मत कीजिए, पार्टी में शामिल कर लीजिए’, बीजेपी को शिवकुमार की चुनौती, 25 विधायकों पर घमासान

कर्नाटक की सियासत में बड़ा उलटफेर? विजयेंद्र का दावा- कांग्रेस के 25 विधायक बीजेपी में…

27 minutes ago

सात देशों के साथ सुरक्षा मजबूत करने की तैयारी, भारत में पुलिस कार्रवाई पर विपक्ष ने उठाए सवाल

फोटो goo BIMSTEC की पहली गृह मंत्रियों की बैठक में अमित शाह का बड़ा संदेश,…

2 hours ago

‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा गांधी मैदान, SIR के खिलाफ सड़क पर उतरे छात्र-युवा

पटना में Gen-Z प्रदर्शन से गरमाया माहौल! गांधी मैदान से JP गोलंबर तक पुलिस का…

2 hours ago