उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार एवं परिवहन मंत्री के अनुज धर्मेन्द्र सिंह ने कृषि विभाग द्वारा ऑफिसर्स क्लब में आयोजित एक दिवसीय जनपद स्तरीय मिलेट्स मेला/प्रदर्शनी तथा उ०प्र० मिलेट्स रेसिपी विकास उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया तथा सर्वाधिक मिलेट्स का उत्पादन करने वाले किसानों को सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने कृषि विभाग द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन तथा रेसिपी प्रतियोगिता के तहत लगाए गए स्टालों का अवलोकन करते हुए उत्साहवर्धन किया। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मिलेटस अर्थात मोटा अनाज (श्रीअन्न) हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक एवं पोषण से भरपूर हैं। हम सब लोगों ने गेहूं की फसल के कारण मोटे अनाज को उपेक्षित कर दिया था। केंद्र सरकार ने मोटे अनाजों के उत्पादन पर विशेष बल दिया है। अब किसान श्रीअन्न (मोटे अनाज) के उत्पादन पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले गेहूं महंगा मिलता था,मोटा अनाज सस्ता रहता था। लेकिन अब स्थिति बदल गई है ,मोटा अनाज महंगा है तथा गेहूं सस्ता है। उन्होंने किसानों से कहा कि अगर आप मोटे अनाज का उत्पादन करते हैं तो आप लोगों को काफी अच्छा मुनाफा होगा। आप लोग कृषि विभाग के अधिकारियों के संपर्क में रहे। सरकार की पहल पर क्रय केंद्र के माध्यम से किसानों से मोटे अनाज का क्रय किया जा रहा। उन्होंने जनपद के किसानों से अपील करते हुए कहा कि अधिकाधिक श्रीअन्न (मोटे अनाज) का उत्पादन करें।

Karan Pandey

Recent Posts

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

4 hours ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

5 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

5 hours ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

5 hours ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

6 hours ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

6 hours ago