निर्माण श्रमिकों को मिले योजनाओं के स्वीकृति पत्र, 17.97 लाख की सहायता वितरित

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत रामकोला कार्यालय में सोमवार को श्रम विभाग अंतर्गत उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं के तहत निर्माण श्रमिकों को स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड ने लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए।
विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार निर्माण श्रमिकों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए श्रमिकों का पंजीकरण आवश्यक है, जो सहज जनसेवा केंद्र अथवा विभागीय पोर्टल के माध्यम से कराया जा सकता है। उन्होंने बताया कि पंजीकृत श्रमिकों को मातृत्व शिशु सहायता, शिक्षा प्रोत्साहन, कन्या विवाह सहायता तथा अटल आवासीय विद्यालय में निःशुल्क शिक्षा जैसी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।
उन्होंने जानकारी दी कि श्रमिकों को बालक के जन्म पर 20 हजार रुपये और बालिका के जन्म पर 25 हजार रुपये की सहायता दी जाती है। पुत्री के विवाह पर 65 हजार रुपये का अनुदान, श्रमिक की सामान्य मृत्यु पर 2.25 लाख रुपये तथा दुर्घटना में मृत्यु होने पर 5.25 लाख रुपये की सहायता का प्रावधान है। विधायक ने श्रमिकों से अटल आवासीय विद्यालय योजना में अधिक से अधिक आवेदन करने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान कन्या विवाह योजना के पांच लाभार्थियों को 3.05 लाख रुपये, मातृत्व शिशु बालिका मदद योजना के 21 लाभार्थियों को 8.17 लाख रुपये तथा मृत्यु एवं दिव्यांगता सहायता योजना के पांच लाभार्थियों को 6.75 लाख रुपये सहित कुल 17.97 लाख रुपये की सहायता राशि के स्वीकृति पत्र वितरित किए गए।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश चौधरी, सभासद आलोक गुप्ता, श्रम प्रवर्तन अधिकारी अलंकृता उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं लाभार्थी उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

देवरिया के पूर्व सांसद लेफ्टिनेंट जनरल प्रकाश मणि त्रिपाठी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

दिल्ली में सुबह ली अंतिम सांस, पुत्र एवं देवरिया सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने भावुक…

59 minutes ago

दिवाली पर कर्मचारियों को मिली 7 दिन की छुट्टी, इंदौर की कंपनी ने जीता दिल, 24 घंटे में मिले 250 नौकरी के आवेदन

इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। आज के दौर में जहां कई कर्मचारी लंबे काम के घंटे…

5 hours ago

दीपावली 2026: अयोध्या से व्हाइट हाउस और टाइम्स स्क्वायर तक जगमगाएगी दुनिया, मां लक्ष्मी की आराधना से गूंजेगा भारत का गौरव

Diwali 2026 Special: भारत की सांस्कृतिक विरासत का वैश्विक उत्सव, अयोध्या के दीपोत्सव से लेकर…

5 hours ago

‘माफी मांगकर ही अयोध्या आएं’, अखिलेश यादव के राम मंदिर दौरे से पहले CM योगी का बड़ा बयान

अयोध्या (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय…

5 hours ago

महिला सुरक्षा और जनविश्वास पर पुलिस का जोर, एंटी रोमियो टीम ने बालिकाओं को बताए सुरक्षा के उपाय

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद में आमजन की सुरक्षा, महिला एवं बालिका सुरक्षा तथा पुलिस-जनता…

5 hours ago

वाराणसी रेलवे स्टेशन पर सीट को लेकर यात्रियों में मारपीट, जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। दीपावली और छठ पर्व के चलते ट्रेनों में यात्रियों की भारी…

5 hours ago