गाजीपुर(राष्ट्र की परम्परा)भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के साथ किसानों के हितों को ध्यान में रखकर कार्य करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय स्वामी सहजानंद सरस्वती के पैतृक गांव देवा, दुल्लहपुर गाजीपुर पहुंचकर कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष व प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री अजय राय “विश्व कल्याणार्थ हो रहे महामृत्युंजय यज्ञ और पूजन” में शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किए।
महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और स्वामी सहजानंद सरस्वती का जन्म गाजीपुर के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के देवा गांव में 12 फरवरी 1889 को हुआ था, आजादी की लड़ाई के साथ संगठित किसान आंदोलन के सूत्रधार स्वामी सहजानंद सरस्वती ने जमींदारी उन्मूलन के साथ किसानों के हित में कई आंदोलनों में हिस्सा लिया और उसका समाधान भी किया। किसान हितों के लिए लड़ते हुए स्वतंत्रता आंदोलन के सच्चे सिपाही स्वामी ने 26 जून 1950 को अंतिम सांस ली, उन्हीं की स्मृति दिवस पर विश्व कल्याणार्थ राष्ट्रीय महर्षि परिषद एवं उनके अनुयायियों व ग्राम वासियों द्वारा उनके पैतृक गांव देवा, दुल्लहपुर में महामृत्युंजय यज्ञ व वृहद पूजन के आयोजन में प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय सम्मिलित हुए और श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उनके साथ जिलाध्यक्ष सुनील राम और दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भी स्वामी सहजानंद को श्रद्धांजलि अर्पित किया।
इस अवसर पर अजय राय ने विश्व कल्याण की ईश्वर से प्रार्थना की और स्वामी सहजानन्द को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि 26 जून को स्वामी की पुण्य तिथि पर उनके पैतृक गांव देवा आकर उन्हें श्रद्धासुमन देने का सौभाग्य मिला, इसके लिए राष्ट्रीय महर्षि परिषद द्वारा विश्व कल्याण के साथ स्वामी सहजानन्द को श्रद्धांजलि देने का जो कार्यक्रम रखा गया है उसके लिए उन्हें साधुवाद है। वही जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि स्वामी के आदर्शों पर ही आज राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी चल रही है और किसानों के साथ समाज के हर मजलूमों की लड़ाई लड़ रही है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से एआईसीसी सदस्य रविकांत राय, पीसीसी सदस्य प्रमिला देवी, आनंद राय,सुमन चौबे, मुन्ना सिंह ,दिव्यांशु पाण्डेय, चंद्रिका सिंह,बृजेश राम,देवनारायण सिंह, सतीराम सिंह, विभूति राम, राजेश गुप्ता आदि सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में हुए किश्तवाड़ एनकाउंटर में मारे गए तीनों आतंकियों की पहचान पूरी…
आगरा दक्षिण में केंद्रीय बजट 2026 पर विशेष चौपाल आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आगरा में…
India vs South Africa Highlights Super 8 मुकाबले में South Africa national cricket team ने…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को सभी बीएलओ को अपने-अपने…
देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…
देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…