लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को जिताने के लिए पूरी ताकत लगा दें कांग्रेसी – रामजी गिरि

संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की बनाई रणनीति

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक जिला कार्यालय पर सोमवार को जिलाध्यक्ष रामजी गिरि की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में संसदीय क्षेत्र देवरिया, सलेमपुर व बांसगांव के इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को चुनाव जिताने के लिए पूरी ताकत से कांग्रेस कार्यकर्ता जुट जाएं। संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत कर देश की आम जनता को भाजपा के कुशासन से मुक्ति दिलाने का काम करें। आज देश की जनता के बीच नफरत फैलाने का काम कुछ दल कर रहे हैं, कांग्रेसी उसको सफल नहीं होने देंगे। कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता अपने दायित्व का निर्वहन ईमानदारी से करके देश मे मजबूत लोकतांत्रिक मूल्यों वाली सरकार बनाने का कार्य करेगा। शीर्ष नेतृत्व जो भी प्रत्याशी घोषित करेगा उसको जिताने के लिए पूरी ताकत लगा देंगे कांग्रेसी।राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि आज आम जनता महंगाई, बेरोजगारी, भ्र्ष्टाचार से परेशान हैं, इससे निजात सिर्फ कांग्रेस ही दिला सकती हैं।यह सरकार युवाओं को नौकरी दिलाने के बजाए पेपर लीक कराने वालों को ही नही रोक पा रही है।बैठक को सुयश मणि त्रिपाठी, बिस्मिल्लाह मुन्ना लारी,राघवेन्द्र सिंह राकेश,पुरुषोत्तम नारायण सिंह ,दीनानाथ भारती,जयदीप त्रिपाठी, डॉ धर्मेन्द्र पाण्डेय, गोविन्द मिश्र, बदरे आलम,जवाहर लाल चौहान, मुकुन्द भाष्कर मणि त्रिपाठी, नीलेश त्रिपाठी, आलोक त्रिपाठी राजन,सुनील द्विवेदी, मार्कण्डेय मिश्र, प्रेमलाल भारती,जगरनाथ यादव, दीनदयाल यादव, वरुण राय,नागेन्द्र शुक्ल,शाकिर अली,समीर पांडेय,जुलेखा खातून, वशिष्ठ मोदनवाल,सत्यप्रकाश मिश्र,भरत मणि त्रिपाठी, भीम विश्वकर्मा,नौशाद रजा,आसमा खातून,संजय यादव, धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय, मनोज मणि, कमलेश मिश्र, रामअशीष साहनी,रमाशंकर पटेल,बालचन्द पटेल,पन्नालाल पाठक,रमाशंकर यादव, विजय शंकर मिश्र, चंद्रिका यादव ,मिर्जा खुर्शीद, संजय मिश्रआदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

1 day ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

2 days ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

2 days ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

2 days ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

3 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

4 days ago