कांग्रेस पार्टी ने महंगाई को लेकर राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन डीएम को सौपा

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
बृहस्पतिवार को राज्यपाल उत्तर प्रदेश सरकार को ज्ञापन, रमेश राजभर की अध्यक्षता में आजमगढ़ कांग्रेस पार्टी द्वारा जिलाधिकारी आजमगढ़ के माध्यम से दिया गया। ज्ञापन द्वारा अवगत कराया गया है कि भाजपा द्वारा अभी वर्तमान में राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में अपने जुमले का पिटारा खोलते हुए छत्तीसगढ़ एवं राजस्थान में क्रमशः 450 एवं ₹500 में गैस सिलेंडर देने का वादा किया है, परंतु जिन राज्यों में उनकी सरकारें हैं बढ़े हुए दामों पर सिलेंडर मिल रहे हैं जिसमें आम लोगों को अपना घर चलाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
उत्तर प्रदेश में इनकी डबल इंजन की सरकार होते हुए भी आमजन को महंगे दामों पर गैस खरीदना पड़ रहा है, जहां चुनाव है वहां उनके द्वारा सस्ते दामों पर गैस सिलेंडर देने की घोषणा की गई और जहां उनकी सरकारें हैं वहां महंगे दामों पर गैस सिलेंडर मिलना इनके दोहरे चरित्र को उजागर करता है। जिस प्रकार अन्य राज्यों में उनके द्वारा रुपए 450 रू.में सिलेंडर देने का वादा किया जा रहा है, इस प्रकार उत्तर प्रदेश में भी आमजन को 450 रुपये में प्रति सिलेंडर देने का कांग्रेस पार्टी आजमगढ़ द्वारा मांग किया जा रहा है, ताकि उत्तर प्रदेश में गरीब जनता को दो वक्त की रोटी मिल सके l
शहर अध्यक्ष मोहम्मद नजम शमीम ने कहा की एक देश एक कानून की बात करने वाले एक देश दो रेट कैसे कर रहे हैं, यह जनता के साथ धोखा है। उत्तर प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार है उसके बाद भी यहां गैस सिलेंडर का दाम सातवें आसमान पर क्या यह जनता के साथ धोखा नहीं है। भाजपा किस मुंह से अपने आप को गरीब हितैषी बताती है यहां गरीब भूखे मर रहे है उस पर से कमरतोड़ महंगाई जनता का जीना बेहाल कर चुकी हैं, आने वाले चुनाव में जनता इनको मुंहतोड़ जवाब देगी।
इस दौरान मोहम्मद नजम शमीम, पूर्णमासी प्रजापती, मुन्नू मौर्य, मोहम्मद शाहिद खान, देव मुनि राजभर, अब्दुल हफीज खान, मिर्जा अहमर बेग, अर्सलान, प्रमोद यादव, प्रदीप यादव, मुन्नू यादव, रवि शंकर यादव आदि लोग मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

प्याज-चीनी की महंगाई से बढ़ी रसोई की चिंता, क्या बफर स्टॉक बनेगा किसान-उपभोक्ता संतुलन का समाधान?

रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…

12 hours ago

औद्योगिक भ्रमण में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग जगत की कार्यप्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा)। कक्षा में पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक…

15 hours ago

राखी का संदेश

✍️ विजय गुंजन स्नेह है, अनुराग है, पवित्रता का बंधन है,ममता भरे एक धागे का…

16 hours ago

रक्षा बंधन: रिश्तों की डोर से राष्ट्र की परम्परा तक

नवनीत मिश्र रक्षा बंधन केवल कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के…

1 day ago

रॉयल्टी के छह गुना दंड से परेशान पीडब्ल्यूडी ठेकेदार, कार्य बहिष्कार की तैयारी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश के ठेकेदार रॉयल्टी से जुड़े मामलों…

1 day ago

भाई-बहन का स्नेहाकाश

✍️ संजय एम. तराणेकर कलाई पर बंधता धागा है,पर बंधता है उससे विश्वास,बहन की आँखों…

1 day ago