विधानसभा के मानसून सत्र में कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा ने उठाया बाढ़ एवं सूखा से प्रभावित किसानों को मुआवजा देने का मुद्दा

लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)
उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने, प्रदेश में अनियमित वर्ष के कारण कहीं बाढ़ और कहीं सूखा की गंभीर समस्या से पीड़ित किसानों का मुद्दा विधानसभा में उठाया। साथ ही बाढ़ और सूखे दोनों से प्रभावित किसानों एवं अन्य पीड़ितों को सरकार से मुआवजा देने की मांग की। इस महत्वपूर्ण विषय पर सदन में चर्चा करने की भी मांग की। जिस पर सरकार व विधानसभा अध्यक्ष नियम 56 के अंतर्गत चर्चा करने को तैयार हुए, अमूमन नियम 56 के अन्तर्गत सरकार चर्चा को तैयार नहीं होती है, लेकिन कांग्रेस नेता की मांग पर सरकार एवं मुख्यमंत्री चर्चा को तैयार हुए।
विधानसभा में बोलते हुए आराधना मिश्रा मोना ने कहा की किसान अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और अपने परिश्रम से पूरे देश का पेट भरते हैं। प्रदेश में अनियमित वर्ष की वजह से किसान, कहीं बाढ़ एवं कहीं सूखा दोनों की मार को झेल रहा है। प्रदेश में 41 जनपद ऐसे हैं जहां जून से अब तक बारिश बहुत कम हुई है, जिसकी वजह से खरीफ फसल की रोपाई तय लक्ष्य से बहुत पीछे है, तो कहीं बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ हैं हमारी मांग है कि जहां कम बारिश हुई है वहां सूखाग्रस्त घोषित करने, तथा बाढ़ से हुई क्षति से पीड़ित किसानों को मुआवजा दिया जाए।
आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि प्रदेश में रुहेलखंड धान उत्पादन में अग्रणी क्षेत्र है लेकिन कम वर्षा के कारण पीलीभीत और पूर्वांचल के संत कबीर नगर, मऊ, मिर्जापुर, देवरिया, कुशीनगर, कौशांबी ऐसे जिले हैं। जहां 99 फ़ीसदी तक कम बारिश हुई है जिसकी वजह से धान की रोपाई नहीं हो पा रही है, और 33 जिले जो पूर्वांचल से लेकर मध्य उत्तर प्रदेश, अवध क्षेत्र तक आते हैं, जहां भी वर्षा काफी कम हुई है। जिसकी वजह से खरीफ में तय लक्ष्य 96.20 लाख हेक्टेयर के मुकाबले मात्र 78.71 लाख हैक्टेयर क्षेत्र में ही बुआई हो सकी है। इस साल धान का रकबा 58.50 लाख हेक्टेयर रखने का लक्ष्य था जो 27 जुलाई तक मात्र 50.35 लाख हेक्टेयर तक की हासिल किया जा सका है। जिसका कारण जलाशयों में पानी की भारी कमी है सिंचाई विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में स्थित 71 जलाशयों की फुल पानी की क्षमता 10883.67 MCM है लेकिन इन जलाशयों में पानी की उपलब्धता मात्र 2868.41MCM ही है, जिस वजह से सूखाग्रस्त क्षेत्रों में पानी की पूर्ति नहीं हो पा रही है।
प्रदेश के बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों पर बोलते हुए आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि प्रदेश के 16 जिलों के 400 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में हैं, जिसमें सैकड़ो लोगों की जान चली गई है और मवेशियों का भी नुकसान हुआ है। पूरा पश्चिम उत्तर प्रदेश सहित लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, उन्नाव, बहराइच, बदायूं बाढ़ की चपेट में हैं, जहां बाढ़ की वजह से पूरा जनजीवन अस्त व्यस्त है, बाढ़ से हजारों परिवारों को विस्थापित होना पड़ा है।
हम सरकार से मांग करते हैं कि प्रदेश में बाढ़ और सूखे की विकराल समस्या से पीड़ित किसानों एवं अन्य पीड़ितों को मुआवजा दिया जाए जिससे उनकी समस्या को कम कर जीवन यापन को आसान बनाया जा सके।

rkpnews@desk

Recent Posts

रामकोला के बिहुली गांव में आधा दर्जन किसानों की फसल जली, लाखों का नुकसान

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। कुशीनगर में गन्ना खेत में आग लगने की बड़ी घटना सामने…

1 hour ago

मऊ में किशोरी क्लब शुरू, खेल सामग्री का वितरण

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जनपद मऊ में किशोरी…

1 hour ago

खतौनी में बड़ी गड़बड़ी: हजारों ग्रामीणों की जमीन सरकारी दर्ज, डीएम ने दिए जांच के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले की धनघटा तहसील के छपरा पूर्वी गांव में…

2 hours ago

थाना खुखुन्दू में पुलिस अधीक्षक की सख्ती, रिकॉर्ड और कानून-व्यवस्था की गहन समीक्षा

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में देवरिया…

2 hours ago

पंचायत मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही पर प्रशासन की कड़ी कार्रवाई

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)पंचायत निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण अभियान के तहत चल रहे कुशीनगर डुप्लीकेट…

2 hours ago

Mau में सनसनी: पशु अस्पताल परिसर में बच्चे की खोपड़ी मिलने से हड़कंप

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा) जनपद के नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के मुंशी पुरा मुहल्ले…

2 hours ago