कांग्रेस कार्य समिति की अहम बैठक: नेतृत्व, संगठन और आगामी रणनीति पर मंथन
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)इंदिरा भवन स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) मुख्यालय में शनिवार को कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने की। इसमें लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
ये भी पढ़ें – पूर्व एयरफोर्सकर्मी की गोली मारकर हत्या, एंबुलेंस नहीं मिली तो छोटे हाथी में ले जाया गया शव
बैठक में संगठनात्मक मजबूती, आगामी चुनावी रणनीति और राज्यों में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रमों पर विस्तार से चर्चा हुई। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, वरिष्ठ नेता हरीश रावत, पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद, सांसद राजीव शुक्ला और अभिषेक मनु सिंहवी जैसे दिग्गज नेता बैठक में मौजूद रहे।
कर्नाटक से जुड़े नेतृत्व परिवर्तन के मुद्दे ने बैठक को विशेष रूप से सुर्खियों में ला दिया। राज्य में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बीच ढाई-ढाई साल के नेतृत्व समझौते को लेकर अटकलें तेज हैं। हालांकि, डीके शिवकुमार को इस बैठक में आमंत्रित नहीं किया गया, जिस पर उन्होंने पहले ही असंतोष जाहिर किया था।
इस बैठक में कांग्रेस सांसद शशि थरूर की उपस्थिति भी चर्चा का विषय रही। हाल के दिनों में पार्टी गतिविधियों से उनकी दूरी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक भाषण की प्रशंसा को लेकर वे आलोचनाओं में रहे हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, थरूर ने अपनी व्यस्तताओं की जानकारी पहले ही पार्टी को दे दी थी। वहीं, चंडीगढ़ से सांसद मनीष तिवारी भी बैठक में शामिल नहीं हुए।
ये भी पढ़ें – सत्ता, संगठन और संदेश: महराजगंज में बदली राजनीति की दिशा
बैठक ऐसे समय में हुई है जब भाजपा लगातार कांग्रेस नेतृत्व और बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सवाल उठा रही है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यह बैठक कांग्रेस के लिए संगठनात्मक एकजुटता और भविष्य की रणनीति तय करने के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है।
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में भूजल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की दिशा…
संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय के एक चर्चित होटल नेमत में निर्माण मानकों और…
निचले इलाकों में जलभराव से हाहाकार, अंडरपास डूबे—राप्ती कॉम्प्लेक्स की 200 से अधिक दुकानें जलमग्न…
अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के दिए निर्देश मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद मऊ में…
सोनूघाट से सड़क पाटने का कार्य जारी बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शनिवार को बारीपुर हनुमान मंदिर के…
'प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस' के रूप में संभाला कार्यभार, पहले ही व्याख्यान में संघर्ष, अनुशासन और…