कंक्रीट स्पोर्टिंग क्लब पडरौना ने रचा इतिहास, एन ईआर इंदारा को 4–0 से रौंदकर बनी चैंपियन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। महात्मा गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज सिसवा के खेल मैदान में आयोजित ठाकुर शिवकुमार सिंह स्मारक आठ दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बुधवार को खेल प्रेमियों के लिए यादगार बन गया। रोमांचक फाइनल में कंक्रीट स्पोर्टिंग क्लब पडरौना ने दमदार प्रदर्शन करते हुए एन ईआर इंदारा को एक तरफा मुकाबले में 4–0 से पराजित कर प्रतियोगिता की विजेता बनने का गौरव हासिल किया।
फाइनल मुकाबले का शुभारंभ सिसवा नगर के प्रतिष्ठित दवा व्यवसायी अनूप जायसवाल ने किया। इसके बाद दोनों टीमों के बीच पूरे 90 मिनट तक तेज, अनुशासित और दर्शकों को रोमांच से भर देने वाला खेल देखने को मिला।
मैच के पहले हाफ के 10 वें मिनट में पडरौना टीम के जर्सी नंबर 13 के खिलाड़ी फ्रैंक ने शानदार गोल कर स्कोर की शुरुआत की। इसके ठीक 20 वें मिनट में जर्सी नंबर 12 के खिलाड़ी भरत ने बेहतरीन मैदानी गोल कर टीम को 2–0 की मजबूत बढ़त दिला दी। मध्यांतर के बाद भी पडरौना का आक्रमण जारी रहा। दूसरे हाफ के 15 वें मिनट में एक बार फिर फ्रैंक ने गोल दागकर स्कोर 3–0 कर दिया। मैच के अंतिम चरण में जर्सी नंबर 11 के खिलाड़ी भरत ने चौथा गोल कर जीत पर अंतिम मुहर लगा दी।
मैच के दौरान खेल मैदान के चारों ओर दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी रही। अंतिम समय तक एनई आर इंदारा की टीम ने गोल करने के लिए पूरा जोर लगाया, लेकिन पडरौना की मजबूत रक्षा पंक्ति के सामने उनके सभी प्रयास विफल रहे।
समापन अवसर पर मुख्य अतिथि अनूप जायसवाल तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. पंकज तिवारी मौजूद रहे। इस दौरान जितेंद्र वर्मा, तेज प्रताप चौधरी, प्रवीण सिंह, जावेद अहमद सहित क्लब के पदाधिकारी, संरक्षक एवं हजारों की संख्या में खेलप्रेमी दर्शक उपस्थित रहे।
इस शानदार जीत के साथ कंक्रीट स्पोर्टिंग क्लब पडरौना ने न केवल ट्रॉफी अपने नाम की, बल्कि पूरे क्षेत्र में अपनी खेल प्रतिभा का परचम भी लहरा दिया।

rkpnews@desk

Recent Posts

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

10 hours ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

11 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

11 hours ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

11 hours ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

12 hours ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

12 hours ago