Categories: Uncategorized

सेन्ट आरसेटी देवरिया में चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया, देवरिया के आरसेटी सभागार में बकरी पालन बैच का समापन हुआ, जिसमें जनपद के प्रत्येक ब्लाक से 35 प्रशिक्षणार्थी सम्मिलित हुए। प्रशिक्षण का समापन निदेशक आरसेटी देवरिया राकेश कुमार ने किया इस अवसर पर संकाय सोमनाथ मिश्रा, कार्यालय सहायक रितेश कुमार पाण्डेय एवं अभिषेक कुमार तिवारी व समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। राकेश कुमार ने प्रशिक्षणार्थियों को बताया कि राष्ट्रीय आजीविका मिशन द्वारा 100 से 500 बकरी पालन हेतु 20 लाख से 1 करोड़ रूपये तक की योजना के अन्तर्गत बैंक से ऋण लेने पर 50 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। बकरी पालन गरीब लोगों के लिए कम लागत में अधिक लाभ देता है। किसान एफपीओ बनाकर इस योजना को और बेहतर बना सकते हैं। टीकाकरण एवं बरसात के दिनों में अन्य बीमारियों के उपचार तथा दवाइयों के बारे में भी बताया गया तथा उनके कार्य एवं दायित्वों के बारे में विस्तार से बताया गया। बुखार के दौरान प्लेटलेट्स बढ़ाने में बकरी का दूध अमृत की तरह काम करता है तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया तथा आरसेटी के नियमों से भी अवगत कराया, 10 दिवसीय प्रशिक्षु अपने क्षेत्र में जाकर बकरी पालन का स्वरोजगार अपना जीवन स्तर में सुधार एवं स्वालम्बी बन सकेगे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

आज का इतिहास 25 फ़रवरी: जानिए इस दिन की प्रमुख घटनाएं, जन्म और निधन

आज का इतिहास 25 फ़रवरी: क्यों है यह दिन खास?आज का इतिहास 25 फ़रवरी राजनीतिक…

3 hours ago

14 मार्च को औरैया में राष्ट्रीय लोक अदालत, बैंक रिकवरी से लेकर सिविल वादों तक होगा समाधान

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद औरैया में आगामी 14 मार्च 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत…

3 hours ago

अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत गैर सरकारी संगठनों के चयन की प्रक्रिया शुरू

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। वरिष्ठ नागरिकों के सामाजिक, मानसिक और भावनात्मक सशक्तिकरण की दिशा में…

4 hours ago

क्लासरूम में शर्मनाक हरकत! देवरिया स्कूल वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी

देवरिया में स्कूल का अश्लील वीडियो वायरल: क्लासरूम में टीचर-छात्रा का कथित प्रेमालाप, जांच शुरू…

4 hours ago

देवरिया में नाबालिग अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार, पाक्सो एक्ट में बढ़ाई गई धाराएं

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद देवरिया में नाबालिग से जुड़े गंभीर प्रकरण में पुलिस को…

4 hours ago