1 जुलाई को तहसील बरहज में आयोजित होगा सम्पूर्ण समाधान दिवस

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह ने बताया है कि 01 जुलाई को तहसील बरहज में आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को ससमय प्रतिभाग करने की अनिवार्यता की गयी है। साथ ही उन्होने जन सामान्य से भी अपने मामलो को प्रस्तुत कर निस्तारण कराये जाने की अपेक्षा की है। इसके अतिरिक्त जनपद के अन्य तहसील मुख्यालयों पर भी संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 02 बजे तक सम्पन्न होगा।बरहज तहसील में आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस में दिव्यांगजनो को दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं यू०डी०आई०डी० कार्ड जारी करने हेतु लगेगा कैंप। इसकी सूचना जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कृष्ण कांत राय ने दी है, कि जनपद में दिव्यांगजनो के हितो को सम्बर्धन के लिए चलायी जा रही विभिन्न योजनाओ में यह आवश्यक है। दिव्यांगजनो को दिव्यांगता का प्रमाण पत्र एवं यू०डी०आई०डी० कार्ड सहज तरीके से प्राप्त हो सके, इसके दृष्टिगत कल 01 जुलाई को तहसील बरहज में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल टीम द्वारा कैम्प लगाकर दिव्यांगजनो को दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं यू०डी०आई०डी० कार्ड जारी किया जाएगा।सभी संबंधित अधिकारियों से कल आयोजित होने वाले कैंप का प्रचार प्रसार कराए जाने की अपेक्षा की गई है, जिससे दिव्यांगजनो को दिव्यांगता का प्रमाण पत्र एवं यू०डी०आई०डी० कार्ड सुलभ हो सके।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

1 day ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

1 day ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

1 day ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

2 days ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

2 days ago