विधायक मेंहदावल, डीएम व एसपी की उपस्थिति में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित

जनसामान्य की समस्याओं का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता: विधायक

राजस्व वादों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारीगण-डीएम

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी, जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता की उपस्थिति में मेंहदावल तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ।
जिलाधिकारी ने फरियादियों की विभिन्न संदर्भो से जुड़ी शिकायतों को सुनते हुए मौके पर उपस्थित सम्बंधित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी को अविलम्ब अथवा निर्धारित समय सीमा में निस्तारण के लिए निर्देशित किया।
जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजन में वरासत, भूमि विवाद, अतिक्रमण की शिकायतों पर राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिया कि राजस्व निरीक्षक, लेखपाल तथा पुलिस कर्मियों को मौके पर भेजकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए नियमानुसार निस्तारण किया जाए।
उन्होंने निर्देशित किया कि जमीन से सम्बंधित विवादों को पुलिस के साथ मौके पर जाकर नियमानुसार निस्तारित कराये तथा शिकायतकर्ता से उसका फीड बैक भी प्राप्त करें।
समाधान दिवस के अवसर पर उपस्थित विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी नें कहा कि अधिकारीगण सम्बंधित कर्मचारियों के साथ मौके पर जा कर शिकायतकर्ता का पक्ष सुनते हुए उसका निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि के प्रति शासन बेहद संवेदनशील हैं, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न किया जाये।
इस अवसर पर उपस्थित पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता नें कहा कि अधिकारीगण सम्बंधित कर्मचारियों के साथ मौके पर जाकर शिकायतकर्ता का पक्ष सुनते हुए उसका निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि थाना से सम्बंधित प्रकरण को थानाध्यक्ष एवं राजस्व अधिकारी स्वंय मौके पर जाकर निस्तारण कराये।
मेंहदावल तहसील में विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 105 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये, जिसमें से 12 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारित कर दिया गया, अवशेष 93 प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के अन्दर निस्तारण करने के निर्देश दिये गये।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रामानुज कनौजिया, उप जिलाधिकारी मेंहदावल अरूण वर्मा, जिला विकास अधिकारी सुरेश चन्द्र केसरवानी, पीडी संजय कुमार नायक, डीसी एनआरएलएम जीशान रिजवी सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग से सम्बंधित अधिकारीगण एवं लेखपाल आदि उपस्थित रहे।
इसी क्रम में धनघटा तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने विभिन्न मामलों से सम्बंधित फरियादियों के समस्याओं को सुनते हुए सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी को मामले के निस्तारण का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मामलों के निस्तारण में स्थलीय जांच एवं अन्य कार्यवाही आदि के दौरान अधिकारीगण दोनो पक्षों की पूरी बात को अवश्य सुने। तहसील धनघटा में कुल 68 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किये गये, जिसमें 05 प्रकरणों को मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मौके पर ही निस्तारित कराया गया।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी धनघटा उत्कर्ष श्रीवास्तव, तहसीलदार धनघटा योगेन्द्र पाण्डेय सहित राजस्व कर्मचारी, लेखपाल आदि उपस्थित रहे।
खलीलाबाद तहसील में अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह एवं उप जिलाधिकारी शैलेश दूबे द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनसुनवाई की गयी। उप जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में निस्तारण के लिए सभी विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया है। सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए उप जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप फरियादियों की शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाये। इसमें किसी भी प्रकार लापरवाही पाये जाने अथवा सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी द्वारा ससमय संज्ञान न लेने को गम्भीरता से लेते हुए जिम्मेदार अधिकारी/कर्मचारी के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने पुलिस अधिकारियों एवं थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि मामलों के निस्तारण में स्थलीय जांच एवं अन्य कार्यवाही आदि के दौरान अधिकारीगण शिकायतकर्ता सहित दोनो पक्षों की पूरी बात को गम्भीरता से सुनने के उपरान्त ही नियमानुसार निस्तारण करें।
खलीलाबाद तहसील में विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 60 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये, जिसमें से 03 प्रार्थना पत्र का मौके पर निस्तारित कर शेष प्रार्थना पत्रों को उप जिलाधिकारी द्वारा सम्बंधित अधिकारियों को अंतरित करते हुए निस्तारण करने के निर्देश दिये गये।
इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर दीपांशी राठौर, तहसीलदार जर्नादन, नायब तहसीलदार प्रियंका तिवारी सहित तहसील से सम्बंधित अधिकारी, राजस्व कर्मचारी, लेखपाल आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

T20 World Cup 2026: सुपर-8 में हार से बिगड़ा भारत का गणित, NRR बना सबसे बड़ी टेंशन

ICC T20 World Cup के सुपर-8 चरण में पहले ही मुकाबले में भारत को 76…

4 hours ago

महराजगंज में 7 माह से मानदेय बंद, ग्राम रोजगार सेवकों ने सीएम को भेजा ज्ञापन

महराजगंज/उत्तर प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के ग्राम रोजगार सेवकों में पिछले 7 माह से…

4 hours ago

संत कबीर नगर के मदरसे में 125 छात्राओं का रिकॉर्ड गायब, अल्पसंख्यक विभाग ने शुरू की जांच

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद स्थित मदरसा कुल्लियातुल बनातिर रजविया में…

4 hours ago

मेक्सिको में हिंसा के बीच भारतीय दूतावास की एडवाइजरी

मेक्सिको में जारी हिंसक झड़पों के बीच भारतीय दूतावास, मेक्सिको सिटी ने वहां रह रहे…

7 hours ago

लाखों की सड़क 15 दिन में धराशायी: महराजगंज में पैचिंग ध्वस्त, PWD कटघरे में

महराजगंज में 15 दिन में उखड़ी सड़क: डोमा-कलनही मार्ग की पैचिंग ध्वस्त महराजगंज (राष्ट्र की…

7 hours ago