डीएम की अध्यक्षता में पयागपुर में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

11 कृषकों को वितरित किये गये लाही बीज के मिनी किट

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवसों की कड़ी में माह अक्टूबर के प्रथम शनिवार को तहसील पयागपुर में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस अवसर पर डीएम ने पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी, उप जिलाधिकारी पयागपुर दिनेश कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी राजीव कुमार सिसोदिया व अन्य अधिकारियों के साथ आये हुए फरियादियों की समस्याओं की गम्भीरतापूर्वक सुनवाई की और निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिला विकास अधिकारी महेन्द्र कुमार पाण्डेय, तहसीलदार मुकेश कुमार शर्मा, पीडी डीआरडीए पी.एन. यादव, उप निदेशक कृषि टी.पी. शाही, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजेन्द्र कुमार वर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी अनन्त प्रताप सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार सिंह, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजन कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी राज कपूर, जिला गन्नाधिकारी एस.के. मौर्या, सहायक निदेशक मत्स्य डॉ. जितेन्द्र तिवारी, बीएसए अव्यक्तराम तिवारी, दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी वी.पी. सत्यार्थी, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी संजीव सिंह, सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, थानाध्यक्ष व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
तहसील नानपारा में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त 49 में 09, महसी में प्राप्त 12 में 02, मिहींपुरवा (मोतीपुर) में प्राप्त 32 में 03, कैसरगंज में प्राप्त 40 में 03, तहसील सदर बहराइच में प्राप्त 22 में 02 तथा पयागपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त 96 में 13, प्रार्थना-पत्रों का निस्तारण मौके पर किया गया।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

1 day ago

शिक्षक हितों के लिए संघर्षशील नेतृत्व चुनने का समय: डॉ. शरदेन्दु त्रिपाठी

शिक्षक एमएलसी चुनाव: बदलाव की मांग तेज संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर-अयोध्या शिक्षक…

1 day ago

गरीबों को आवास दिलाने दिव्यांगों को प्राथमिकता देने व धनराशि बढ़ाने की मांग

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l ग्रामीण क्षेत्रों में आवास निर्माण को लेकर व्याप्त समस्याओं और खामियों को…

1 day ago

सोनार समाज की बैठक में बड़ा फैसला, राजू, आलोक और ओमप्रकाश बने नगर अध्यक्ष

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला सोनार समाज की आवश्यक बैठक पेड़ा गली, मालवीय रोड स्थित…

2 days ago

जनसेवा से बनाई अलग पहचान, रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन से शोक की लहर

बसपा के कद्दावर नेता और रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, पूर्वांचल की राजनीति में…

3 days ago

आईटीआई प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक बढ़ी

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मेहदावल के प्रधानाचार्य उदय नारायण ने…

3 days ago