सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सुनी गई फरियाद

आगरा(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल की अध्यक्षता में तहसील फतेहाबाद में “सम्पूर्ण समाधान दिवस“ का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम जिलाधिकारी ने तहसील परिसर में नवनिर्मित प्याऊ का उद्घाटन किया, तत्पश्चात जिलाधिकारी ने जनसुनवाई की। जनसुनवाई के दौरान मोहल्ला सुदामापुरी, फतेहाबाद के निवासियां ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर अवगत कराया कि, मोहल्ले में कीचड़ व जलभराव की समस्या रहती है, जिस पर जिलाधिकारी ने नगर पंचायत फतेहाबाद के अधिकारी को नाले का निर्माण कराने हेतु निर्देशित किया। जनसुनवाई के दौरान ग्राम कौलाई व पैंतीखेड़ा में चक मार्ग पर अवैध कब्जे की शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी ने मौके पर ही नायब तहसीलदार व खण्ड विकास अधिकारी एवं थानाध्यक्ष को टीम गठित कर शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में ग्राम आईमोजा के निवासी शहीद स्व0 शैलेन्द्र के पिता दिलीप ने कच्चे रास्ते को सी0सी0 रोड का निर्माण कराये जाने हेतु प्रार्थना पत्र दिया, जिस पर जिलाधिकारी ने शीघ्र ही कार्य कराने हेतु सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया। बलराम सिंह ग्राम रिहावली ने शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि, उनकी जमीन पर दबंगो ने कब्जा कर रखा है, जिस पर जिलाधिकारी ने थानाध्यक्ष फतेहाबाद व तहसीलदार एवं लेखपाल की टीम गठित कर शीघ्र ही कब्जामुक्त कराने के निर्देश दिए। “सम्पूर्ण समाधान दिवस“ पर कुल 38 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें मौके पर ही 03 शिकायतों का निस्तारण करा दिया गया तथा बाकी शिकायतों का समस्त सम्बन्धित अधिकारियों को एक सप्ताह के अन्दर ही गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। “सम्पूर्ण समाधान दिवस“ पर जिलाधिकारी ने अनुपस्थित अधिकारियों पर कड़ी कार्यवाही हेतु उप जिलाधिकारी फतेहाबाद को निर्देशित किया।
उक्त अवसर पर विधायक छोटेलाल वर्मा, अपर जिलाधिकारी (प्रो0) हिमांशु गौतम, एस0पी0 (पूर्वी) सोमेन्द्र मीना, उप जिलाधिकारी, फतेहाबाद जे0पी0 पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी सौरभ सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

डीडीयू विश्वविद्यालय ने परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाई

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की परीक्षाओं के…

4 hours ago

एलईडी प्रचार वाहन संग ‘स्कूल चलो अभियान’ की रैली, नामांकन बढ़ाने को जनजागरण तेज

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर…

6 hours ago

Deoria Gas Crisis: सर्वर फेल या सिस्टम फेल? पहले ही दिन गैस संकट से बिगड़ी व्यवस्था

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही जिले में गैस…

9 hours ago

Deoria News: कमर्शियल गैस कीमत बढ़ोतरी के विरोध में सपा का प्रदर्शन, बरहज में किया विरोध

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कमर्शियल गैस सिलेंडर के मूल्य में 195 रुपये की बढ़ोतरी के…

9 hours ago

ज्यूडिशियल काउंसिल ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की बढ़ी कीमत वापस लेने की मांग की

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हाल ही में…

9 hours ago

महापौर व नगर आयुक्त ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण

निर्माण में लापरवाही पर जताई नाराजगी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न…

9 hours ago