लैंगिक भेदभाव के विरुद्ध समुदाय आधारित अभियान की रुप रेखा तैयार की गई

बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)l राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तत्वावधान में मुख्य विकास अधिकारी डा. राजेश कुमार प्रजापति की, अध्यक्षता में लैंगिक भेदभाव के विरुद्ध समुदाय आधारित अभियान (25 नवम्बर से 23 दिसम्बर) की रुप रेखा तैयार की गई। जिसमें जिले के लाइन डिपार्टमेंट के अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस अभियान का मुख्य लक्ष्य एजेंसी महिलाओं और विविध लैंगिक व्यक्तियों के अधिकार बढ़ाना, उनकी लैंगिक स्थिति और बहुआयामी पहचान के आधार पर बिना किसी डर, भेदभाव तथा हिंसा के गरिमापूर्ण जीवन जीने के लिए ढांचागत बाधाओं को दूर करना है ।
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि हिंसा के विरूद्ध आवाज उठाने वाली महिलाओं को, सम्मानित किया जायेगा। उपायुक्त एनआरएलएम रामदुलार द्वारा अन्य विभाग के अधिकारियों को जोड़कर सहभागिता सुनिश्चित करने की बात की गयी तथा लिंग समानता आधारित रैली, शपथ समारोह, सम्मान समारोह के साथ-साथ रंगोली एंव खेलकूद आयोजन कराने की बात भी की गयी । इस अवसर पर परियोजना निदेशक कमलेश सोनी, डीसी मनरेगा संजय शर्मा, समाज कल्याण अधिकारी श्रीप्रकाश पाण्डेय, जिला दिव्यांगजन अधिकारी रेखा गुप्ता, जिला विद्यालय निरीक्षक डी.एस. यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी इन्द्रजीत प्रजापति, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुपम यादव, जिला युवा कल्याण अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिताशरण, खण्ड विकास अधिकारी, डी०एम०एम० एंव बी०एम०एम० मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

वोटर लिस्ट पर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 कमियां; सुनवाई कब होगी?

Ai निर्मित राहुल गांधी की SIR याचिका को सुप्रीम कोर्ट में बड़ा झटका! 14 खामियां…

5 minutes ago

जंतर-मंतर पर फिर पुलिस की कार्रवाई, CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका हिरासत में; प्रदर्शन को लेकर बढ़ा विवाद

फोटो X नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के…

21 minutes ago

पुंछ में LoC पर बड़ी घुसपैठ की कोशिश नाकाम!लैंडमाइन धमाके में चार आतंकियों के मारे जाने की खबर

फोटो goo पुंछ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC)…

3 hours ago

क्यों पड़ा माता पार्वती का नाम अपर्णा? जानिए हरतालिका तीज का धार्मिक रहस्य

फोटो goo लेखक: पंडित सुधीर तिवारी ‘अंतिम बाबा’ हरतालिका तीज हिंदू धर्म का एक अत्यंत…

4 hours ago