प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों से संवाद

महेश उमर ने कहा स्वरोजगार से बढ़ें आगे

बड़हलगंज/गोरखपुर( राष्ट्र की परम्परा) नगर पंचायत बड़हलगंज के सभागार में आयोजित प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों से संवाद समारोह के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि महेश उमर ने स्वरोजगार अपना कर आगे बढ़ने का संदेश दिया।
बुधवार को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों से संवाद करते हुये उमर ने कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत के हर गरीब की पीड़ा को आत्मसात किया है, उनके नेतृत्व में भारत का हर वंचित व उपेक्षित वर्ग विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना ने आत्मसम्मान व आत्मबल के साथ गरीबों को स्वरोजगार पाने की दिशा में बड़ा योगदान देकर उन्हें आत्मनिर्भर भारत का भागीदार बनाया है।
कार्यक्रम में मौजूद जिला नगरीय अभिकरण के नोडल अधिकारी हरिकेश चन्द ने बताया कि किस प्रकार गरीब बेरोजगार प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का लाभ उठा कर आत्मसम्मान के साथ समाज अपनी आजीविका चला सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत पहली बार मे लाभार्थी को दस हजार रुपये दिए जाते है, जिस पर ब्याज में 07% कई छूट सरकार द्वारा दी जाती है। इस धनराशि को जमा (12माह) कर देने पर उसे 20 हजार और फिर 50 हजार की धनराशि दी जाती है, यही नही सरकार द्वारा इन लाभार्थियों को तमाम अन्य सुविधाओं यथा बैंक खाते से लेनदेन करने पर प्रोत्साहन राशि, जनऔषधि योजना, आयुष्मान योजना, 02लाख का बीमा आदि प्रदान किया जाता है। उन्होंने बताया कि बड़हलगंज क्षेत्र में अब तक छह सौ से अधिक लाभार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के लिये 10 हजार की धनराशि दी जा चुकी है।
इस अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन के नगर प्रभारी आर. के. तिवारी सभासद वीरेंद्र गुप्ता बीरू, दीपक शर्मा, सूरज सोनकर, रामदास मद्धेशिया, ऋषि चंद, नगर पंचायत कर्मियों समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Editor CP pandey

Recent Posts

शाहजहांपुर में नेटवर्क ठप: जियो-एयरटेल सेवाएं एक महीने से प्रभावित, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के जैतीपुर क्षेत्र के गढ़िया रंगीन में मोबाइल नेटवर्क की…

3 hours ago

गोरखपुर में जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष: लाठी-डंडे और रॉड से हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर जिले के थाना चिलुआताल क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर…

3 hours ago

गोरखपुर में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं: DM दीपक मीणा, अफवाहों पर न दें ध्यान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर में पेट्रोल और डीजल खत्म होने की अफवाह फैलते ही…

4 hours ago

भारत-नेपाल बिजली परियोजना में मुआवजा विवाद गहराया, फसल नुकसान पर किसानों का आंदोलन चेतावनी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में भारत-नेपाल के बीच चल रही महत्वपूर्ण विद्युत परियोजना अब…

4 hours ago

Dhurandhar 2 Box Office Day 7: 1000 करोड़ क्लब में एंट्री, 7 दिन में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

मनोरंजन (राष्ट्र की परम्परा)। आदित्य धर की एक्शन फिल्म ‘Dhurandhar 2: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस…

4 hours ago

तेहरान ने ठुकराया प्रस्ताव तो भड़के ट्रंप: बोले- ‘डर के कारण डील नहीं कर रहा ईरान’, दी बड़ी चेतावनी

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने…

5 hours ago