चोरों के आतंक से आम जनता परेशान

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा)
बिलरियागंज कस्बा में छोटी-मोटी चोरियां तो आए दिन होती रहती हैं अभी पीछे रमजान में कासिमगंज में आये दिन किसी न किसी महिला की पॉकेट मार दी जाती थी, या किसी का चेन कट जाता था लेकिन महिलाएं संकोच बस इस बात को थाने तक लेकर नहीं जाती थी।
छोटी मोटी घटनाएं थाने तक न पहुंच पाने में पुलिस भी इन सब घटनाओं से अनभिज्ञ रहती है, लेकिन हद तो तब हो जाती है जब सरेआम दिनदहाड़े भरे मेले से चोरों द्वारा एक मोटर सायकिल उड़ा दी जाती है ।
जानकारी के अनुसार प्रहलाद गुप्ता पुत्र सुमेर गुप्ता निवासी चांदपट्टी थाना रौनापार गत दिनों बिलरियागंज थाना क्षेत्र के भगतपुर बाग में लगने वाला गाजी मियां का मेला देखने आया था, जहां अपनी मोटर सायकिल खड़ी करके वह मेले में बाबा का दर्शन पूजन करने चला गया और मेला देखने के बाद जब लौटा तो देखा कि, उक्त स्थान से उसकी मोटर सायकिल नदारत है। इस संबंध में उसने बिलरियागंज पुलिस को अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई । प्रार्थना पत्र प्राप्त करने के बाद पुलिस जांच में जुटी तो है लेकिन समाचार लिखे जाने तक नहीं चोरों का पता लग सका, नहीं चोरी गई मोटर सायकिल के बारे में कुछ जानकारी मिल पाई । पीड़ित अभी भी अपनी गाड़ी के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा है।

rkpshomnath

Recent Posts

गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से पुलिस ने बढ़ाया सुरक्षा का भरोसा, बालिकाओं को किया जागरूक

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। आमजन की सुरक्षा, महिला एवं बालिका सुरक्षा को मजबूत बनाने और…

5 hours ago

Karwa Chauth 2026 Mehndi Designs: करवा चौथ पर हाथों में रचाएं खूबसूरती के रंग, देखें 5 लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन

29 अक्टूबर को मनाया जाएगा करवा चौथ का पर्व, गोल टिक्की से लेकर अरेबिक और…

7 hours ago

रूस-यूक्रेन युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दांव!

Ai निर्मित पुतिन से गुप्त सौदेबाजी, जेलेंस्की पर दबाव और डीजल कारोबार ने बढ़ाई दुनिया…

7 hours ago

महाराणा राजसिंह से जीवनानंद दास तक, जानिए इन विभूतियों की विरासत

Aiनिर्मित 22 अक्टूबर को पुण्यतिथि एवं निधन विशेष | इतिहास, साहित्य, स्वतंत्रता संग्राम और समाज…

10 hours ago