ग्राहक सेवा केंद्रों की मनमानी से आमजन परेशान

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सिंदुरिया चौराहे पर ग्राहक सेवा केंद्र मनमाने तरीके से ग्राहकों से निकासी के नाम पर लूट रहे हैं। उनसे संबंधित बैंक मूक दर्शक बन बैठकर कुर्सी तोंड़ रहे हैं। सिंदुरिया चौराहे पर करीब आधा दर्जन से अधिक विभिन्न बैंकों के ग्राहक सेवा केंद्र संचालित हो रहे हैं जिनका लोकेशन कहीं और तथा संचालन कहीं और से हो रहा है। सिंदुरिया झंझन पुर रोड पर स्थित एसबीआई का ग्राहक सेवा केंद्र जिसका लोकेशन पकड़ियार बुजुर्ग है। सिंदुरिया से वो भी मुख्य शाखा से करीब 50 मीटर की दूरी पर संचालित हो रहा है। इस शाखा से ग्राहकों का निकासी के बाद चुपके से धन आहरित किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त समाचार के अनुसार दिनेश कुमार पुत्र नेऊर निवासी खजुरिया बीते बुद्धवार को उक्त एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र से रुपये 1000 करीब 6:0 बजे सायं निकासी किये जिसका संदेश उनके रजिस्टर्ड मोबाइल पर उसी समय आ गया,रुपए लेकर वे घर चले गये। उसी दिन समय करीब 8:00 बजे पुनः उनके फोन पर 1000 रुपये उसी आईडी से कटने का संदेश आया। अगले दिन पीड़ित उक्त शाखा पर जाकर जानकारी किया तो संचालक शाखा बन्द कर कहीं गया हुआ था। शाखा मालिक से बात किया तो देख लेने की धमकी देते हुए जो बन पड़े कर लो कहा। हालांकि बात वढ़ता देख सीएसपी संचालक ग्राहक के खाते में रुपये वापस कर दिया है।
एसबआई के शाखा प्रबंधक दिनेश कुमार दुबे ने बताया कि जिस भी सीएसपी द्वारा ऐसा किया गया है उसकी लिखित शिकायत शाखा पर करिए जांचकर उचित कार्यवाही की जाएगी।रही बात सीएसपी के वास्तविक लोकेशन की तो जांच में गलत लोकेशन पर पाए जाने के बाद नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

मऊ में भीषण सड़क हादसा: अयोध्या से लौट रही श्रद्धालुओं की बस पेड़ से टकराई, 40 घायल

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। अयोध्या से श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में शामिल होकर लौट रहे…

2 hours ago

देवरिया में युवक की निर्मम हत्या, गेहूं के खेत में नग्न अवस्था में मिला शव, इलाके में सनसनी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सुरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा भटजमुआ के पास…

4 hours ago

UP STF खुलासा: सॉल्वर गैंग के जरिए 50 लोग बने सरकारी कर्मचारी, दिव्यांग कोटे में बड़ा फर्जीवाड़ा

UP STF खुलासा: उत्तर प्रदेश में सॉल्वर गैंग के जरिए परीक्षा पास कर सरकारी नौकरी…

4 hours ago

RCB vs SRH: विराट कोहली की मैच जिताऊ पारी, जीत के बाद अनुष्का शर्मा को दिया फ्लाइंग किस

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का आगाज धमाकेदार अंदाज में हुआ, जहां रॉयल…

4 hours ago

निचलौल में अवैध खनन का खेल बेखौफ जारी, जंगल और सड़कों को भारी नुकसान

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के निचलौल तहसील क्षेत्र में अवैध खनन का काला खेल…

6 hours ago