Categories: Uncategorized

सराहनीय कार्य: दि आयुष्मान फाउंडेशन ने बच्चों को वितरित किए स्कूली बैग

  • शिक्षा को बढ़ावा देने की सराहनीय पहल

अयोध्याधाम (राष्ट्र की परम्परा)। दि आयुष्मान फाउंडेशन ने नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के अवसर पर एक महत्वपूर्ण सामाजिक पहल करते हुए खिरौनी बाल संस्कार केंद्र पर अध्ययनरत सैकड़ों बच्चों को उच्च गुणवत्ता वाले स्कूली बैग प्रदान किए। यह कार्यक्रम अयोध्या जिले के सोहावल ब्लॉक अंतर्गत खिरौनी पंचायत भवन में संपन्न हुआ।
इस नेक कार्य के पीछे उद्देश्य बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि व उत्साह को बढ़ावा देना, तथा उन्हें पढ़ाई के लिए आवश्यक बुनियादी संसाधन उपलब्ध कराना है। बैग वितरण समारोह में कई गणमान्य अतिथियों ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
सभी अतिथियों ने बच्चों को स्वयं अपने हाथों से बैग प्रदान कर उन्हें शिक्षा की दिशा में प्रेरित किया। इस अवसर पर सत्यनाम सिंह ने कहा कि ऐसे प्रयासों से बच्चों में शिक्षा के प्रति सकारात्मक सोच का विकास होता है, जो आने वाले समय में उनके बेहतर शैक्षणिक प्रदर्शन में परिलक्षित होगा।
अधिवक्ता दीपक सिंह और मयंक श्रीवास्तव ने इसे एक “दोस्ताना लेकिन दूरदर्शी” पहल बताते हुए कहा कि “यह सिर्फ बैग बांटने का कार्य नहीं, बल्कि बच्चों के आत्म-सम्मान और भविष्य निर्माण में योगदान देने की सार्थक कोशिश है। स्कूल बैग प्रतीकात्मक तो है, लेकिन यह उनके सपनों को आकार देने का एक प्रभावशाली माध्यम बन सकता है।”
अंत में संस्थापक पवन पटेल ने कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सभी अतिथियों, फ़ाउंडेशन के सदस्यों तथा सहयोगी दानदाताओं का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रमों को जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।

Editor CP pandey

Recent Posts

RR vs CSK Match Report: राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार जीत, चेन्नई को 8 विकेट से हराया

RR vs CSK Match Report: आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को…

1 hour ago

UP IPS Transfer: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, 13 जिलों के एसपी-एसएसपी बदले

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते…

1 hour ago

रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, डॉलर के मुकाबले ₹95 के पार; ईरान-अमेरिका तनाव का असर

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। वैश्विक बाजार में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय रुपया सोमवार…

1 hour ago

पाकिस्तान में मसूद अजहर के भाई ताहिर अनवर की संदिग्ध मौत, बहावलपुर में मिला शव

नई दिल्ली/बहावलपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े ताहिर अनवर की…

1 hour ago

बाल विवाह रोकने के लिए जागरूकता अभियान, चैंपियनों को किया सम्मानित

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l मिशन शक्ति 0.5 के द्वितीय चरण और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ…

8 hours ago

जिला कारागार व बालगृह का निरीक्षण, सुरक्षा और सुविधाओं पर प्रशासन सख्त

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में प्रशासनिक अधिकारियों ने सोमवार को जिला कारागार और राजकीय…

8 hours ago